अपडेटेड 20 August 2025 at 23:25 IST
Shani Amavasya 2025 Mantra: शनि अमावस्या के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिल सकता है छुटकारा
Shani Amavasya 2025 Mantra: हिंदू धर्म में शनि अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Amavasya 2025 Mantra: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में साढे़साती या ढैय्या चल रही है तो इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए मंत्र
अगर आपकी कुंडली में शनि की साढे़साती चल रही है तो शनि अमावस्या के दिन शनिदेव के इस मंत्र का 21 बार विशेष रूप से करें। इतना ही नहीं, इस मंत्र का जाप आप शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने के दौरान करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जा रहे हैं तो आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
- ऊं शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।
- ऊं प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।।
- ऊं नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम ।
- छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।
शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र
शनि अमावस्या के दिन शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आप इस मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही शनि अमावस्या के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे आपको शुभ प्रभावों देखने को मिल सकता है और मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।
- सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: ।
- दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: ।।
- तन्नो मंद: प्रचोदयात ।।
- ऊं शं शनैश्चराय नमः
- ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
- ऊं शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।।
ये भी पढ़ें - Astrology Beliefs: क्या आपकी भी नींद अचानक रात के इस समय खुलती है? जानिए किस बेला में शुभ और कब अशुभ
Advertisement
धन लाभ के लिए शनि अमावस्या के दिन मंत्र
अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो शनि अमावस्या के दिन इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- ऊं ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
- ऊं शं शनैश्चराय नमः।
- ऊं शन्नोदेवीर- भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।
- ऊं प्रां प्रीं प्रो शने शनैच्चराय नम:
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 23:25 IST