अपडेटेड 28 August 2025 at 19:52 IST

September Pradosh Vrat 2025: सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा के लाभ

September Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सितंबर महीने में पहला प्रदोष व्रत कब पड़ रहा है।

September Pradosh Vrat 2025
September Pradosh Vrat 2025 | Image: Freepik

September Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत विधिवत रूप से रखने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-शांति का आगमन होता है। इतना ही नहीं, अगर किसी दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो इस दिन व्रत रखने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 

अब ऐसे में सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सितंबर महीने का पहला प्रदोष कब है? 

पंचांग के हिसाब से भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा और यह व्रत 05 सितंबर को सुबह 04 बजकर 08 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 06 सितंबर को तड़के 03 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से प्रदोष व्रत 05 सितंबर को रखा जाएगा।

सितंबर महीने के पहला प्रदोष के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

पंचांग के हिसाब से प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 55 मिनट के बीच है। इस दौरान आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से करें। इस दिन शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दौरान पूजा करने से भाग्योदय हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Fatty Liver: आपका लिवर फैटी तो नहीं हो रहा? ये हैं संकेत, सुबह-सुबह किचन में रखी इन चीजों का घोल बनाकर पीएं, दिखेगा असर

प्रदोष व्रत की पूजा से मिलते हैं ये लाभ

प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर आप मनचाहे वर की कामना करते हैं तो इस दिन उपासना करने से लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जा रहे हैं तो आप प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Advertisement

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 19:52 IST