अपडेटेड 9 July 2025 at 21:23 IST

Sawan 2025: सावन में क्या पहनें क्या नहीं? शुभ रंगों से आएगी तरक्की, अशुभ रंगों से बढ़ेंगी मुश्किलें

Lord Shiva Sawan 2025: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से घर और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Sawan 2025
sawan which colours of clothes should wear and which to avoid | Image: MetaAI/Shutterstock

सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है तथा शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ा जाता है और जलाभिषेक भी किया जाता है। 
यह महीना सावन आने की खुशी में ही नहीं बल्कि भगवान शिव के जुड़े होने के कारण हिन्दू धर्म में सबसे अहम माना जाता है। इस दौरान कपड़ों के रंगों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि कौन से रंग सावन के मौसम में पहनना शुभ होता है और किन रंगों को इस दौरान पहनने से आ सकती हैं मुश्किल-

कौन से रंग सावन में पहनना है शुभ?

सावन के महीने में जहां कुछ रंगों को अवॉइड करना चाहिए, तो वहीं कुछ रंग बेहद पसंद किए जाते हैं और जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करते हैं। सावन में सबसे पहले हरे रंग के कपड़े पसंद किया जाता है।  हरा रंग प्रकृति की हरियाली जैसा ही ताजगी और समृद्धि लेकर आता है। इसे पहनकर आपके मन में नई ऊर्जा और प्रसन्नता का संचार होता है। इसके बाद सफेद रंग पूजा के दौरान पहनना काफी शुभ माना गया है। यह रंग शांति, सादगी और शुद्धता का प्रतीक है। सफेद कपड़े पहनकर मन भी शांत रहता है और पूजा-पाठ में ध्यान अच्छे से लगता है। सावन में खासकर सोमवार के दिन पीले या हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। इससे जीवन में तरक्की और सुख-शांति बनी रहती है।

Uploaded image

किन रंगों को सावन में नहीं पहनना चाहिए?

सावन के महीने में डार्क कलर नहीं पहनने चाहिए। यह सभी रंग नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसके बाद काला रंग भी सावन में नहीं पहनना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि काला रंग पूजा के दौरान नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको मन में भारीपन और निराशा महसूस हो सकती है। ब्राउन यानी भूरा रंग भी सावन के शुभ अवसर में नहीं पहनना चाहिए। यह आपको सुस्त महसूस करा सकता है और इससे जोश धीरे-धीरे कम होने लगेगा। 

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन में गलती से भी ना करें इन चीजों को दान, पैसों की हो सकती है तंगी
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 July 2025 at 21:23 IST