अपडेटेड 28 July 2025 at 06:50 IST

Sawan Somwar Puja Samagri 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, इस विधि से करें भगवान शिव को प्रसन्न

Sawan Somwar 2025: यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप यहां दी गई सामग्री और पूजा विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं...

Lord Shiva
Lord Shiva 2025 | Image: Canva/ AI

Sawan Somwar 2025: भगवान शिव का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। आज यानी 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है और यदि भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको पूजा विधि और सामग्री के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख से बताएंगे कि सावन सोमवार की पूजा में जरूरी सामग्रियां कौन सी लगेगी और पूजा विधि क्या है। पढ़ते हैं आगे...

सावन सोमवार की पूजा सामग्री 

सोमवार की पूजा में लगने वाले सामग्रियों में पंचामृत (दूध, शहद, दही, बूरा, गंगाजल) शामिल है। इसके अलावा आपके पास दूध, गंगाजल, शमी पत्र, भांग, चंदन, भस्म, पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल होने बेहद जरूरी हैं। इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला, शिव चालीसा, धूपबत्ती और दीपक आदि भी भगवान शिव को बेहद पसंद है।  

सावन सोमवार की पूजा विधि 

  • अब आप सबसे पहले भगवान शिव पर जल चढ़ाएं और गंगाजल से अभिषेक करें। 
  • उसके बाद दूध चढ़ाएं। यदि आपके पास पंचामृत है तो आप उसे चढ़ा सकते हैं। अब आप फिर से सादा जल चढ़ाएं। 
  • फिर आक के फूल, पत्ते, बेल पत्र चढ़ाएं। साथ में थोड़े से पुष्प चढ़ाएं। शमी का पत्ते, भांग, धतूरा चढ़ाएं। 
  • अब आप मौसमी फल जैसे केला सेब आदि चढ़ाएं। अब साथ में मिठाई जैसे- पेड़ा, बर्फी या घर की बनी खीर भगवान शिव को अर्पित करें। 
  • अब भगवान शिव पर धूपबत्ती या दीपक जलाएं। साथ में रुद्राक्ष की माला को उन्हें चढ़ाकर खुद पहन लें। 
  • अब आप सिर्फ शिव नाम या राम नाम का जाप करें। साथ में शिव चालीसा, शिव तांडव, स्त्रोत या व्रत कथा करें। अंत में भगवान शिव की आरती भगवान गणेश की आरती के बाद करें। 

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: कभी किसी को भूलकर भी न बताएं अपनी जिंदगी की ये 5 बातें

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 July 2025 at 06:44 IST