अपडेटेड 2 August 2024 at 07:38 IST
Sawan Shivratri 2024 Muhurat: हिंदू धर्म में सावन की शिवरात्रि बेहद खास मानी जाती है। हर साल श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है जो कि आज यानी शुक्रवार, 2 अगस्त को मनाई जा रही है। सावन शिवरात्रि के नाम से ही मालूम होता है कि ये दिन भगवान शिव को समर्पित है। लिहाजा आज के दिन शिव भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित कर भोले की आराधना करते हैं।
सावन शिवरात्रि के दिन भोले के लिए व्रत करने और उनकी पूजा करने से भक्तों पर शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से आपको सभी तरह के कष्टों से भी छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि आप आज के दिन किस शुभ मुहूर्त में शिवजी की पूजा कर सकते हैं।
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 2 अगस्त 2024 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी, जिसका समापन अगले दिन यानी शनिवार, 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल में भोलेनाथ की पूजा का शुभ समय शिवरात्रि के दिन देर रात 12 बजकर 6 मिनट से रात को ही 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में शिवजी का जलाभिषेक कर उनकी पूजा करना बेहद शुभ रहेगा। खास बात ये है कि ये मुहूर्त सिर्फ 42 मिनट तक रहेगा, इसमें शिव आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण भक्त अगले दिन शनिवार, 3 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 48 मिनट तक के बीच कभी भी कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 07:38 IST