अपडेटेड 11 August 2024 at 23:15 IST

Sawan Sapna: आपको भी सावन में आता है सांप का सपना? शुभ या अशुभ जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

भगवान शिव को समर्पित सावन माह में लोग उनकी भक्ति में डूबे रहते हैं। ऐसे में अगर इस मास में उनका प्रिय सांप दिखाई दे तो ये किस बात का संकेत होता है?

sawan me sanp
सावन में सांप दिखाई देना कैसा? | Image: Freepik

Sawan Me Sanp Ka Sapna Kaisa Hota Hai: भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह शिव जी की आराधना और उपासना की जाती है। वहीं इन दिनों सावन का माह चल रहा है। ऐसे में हर कोई उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना कर रहा है। कहते हैं कि इस मास में शिवजी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही कई तरह के दोष भी दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आपको सावन के महीने में शिवजी के गण नाग राज सपने में दर्शन देते हैं तो इसका क्या मतलब होता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन माह में सपने में सांप का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि सांपों को देवतुल्य माना गया है और ये भगवान शिव के गण भी हैं। कहा जाता है कि अगर सावन में सांप दिखाई देता है तो ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होता है। आइए जानते हैं कैसा सांप दिखाई देने पर क्या फल मिलता है।

किस तरह के सांप को देखने से कैसा मिलता है फल?

सांप को मरते देखना
अगर सावन के महीने में आप सपने में सांप को मारते या फिर किसी को सांप को मारने के लिए उकसाना देखते हैं, तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये कुंडली में दोष बनने का संकेत होता है, जिसे कालसर्पदोष कहा जाता है। ऐसे में इस दोष से छुटकारा पाने के लिए शिवजी की शरण में जाना चाहिए।

जीवित सांप
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में जीवित सांप को देखते हैं तो ये आपके जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों की तरफ संकेत करता है। ऐसी मान्यता है कि जीवित सांप को देखने का मतलब है कि आपकी मनोकामना पूर्ति के साथ आपके कई काम भी पूरे हो सकते हैं।

Advertisement

सांप रास्ता काट दे तो
सावन में अगर आप रास्ते से कहीं जा रहे हैं और सांप रास्ता काट जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह संकेत देता है कि लंबे समय से रूका हुआ आपका कोई काम पूरा होनेवाला है। वहीं आपको किसी महत्वपूर्ण काम को करने में सफलता जरूर मिलेगी।

पेड़ पर सांप चढ़ना
सावन के महीने में पेड़ पर चढ़ा सांप दिखाई देना इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि होनेवाली है। लोगों के रूके काम भी पूरे होंगे। क्योंकि सांप को पेड़ पर चढ़ते देखना आपकी प्रगति का सूचक है।

Advertisement

मंदिर के आसपास
वहीं अगर आपको सावन में मंदिर के आसपास या शिवलिंग पर लिपटा सांप दिख जाए तो यह आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात की सूचना देता है।

सावन में अलग-अलग रंगों का सांप दिखाई देना
सावन महीने में सफेद रंग का सांप दिखाई देना धन लाभ का संकेत होता है। वहीं पीला सांप नौकरी और व्यापार में परिवर्तन, हरे रंग का सांप आपके लिए बड़े अवसर का संकेत देता है। वहीं अगर आप सावन में मरा हुआ सांप देखना आपके जीवन में आने वाले बड़े संकट की तरफ इशारा करता है।

यह भी पढ़ें… Sawan 2024: सावन का चौथे सोमवार पर भोलेनाथ को करना है प्रसन्न? तो चढ़ाएं ये 7 फूल, मिलता है ये फल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 23:15 IST