अपडेटेड 4 August 2025 at 07:46 IST

Sawan Ka Aakhri Somwar 2025: सावन का आखिरी सोमवार आज, महादेव के भक्तों को इन संदेशों से दें बधाई

Sawan Somwar 2025 Wishes: आज यानि 4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार है। आप भी सावन का आखिरी सोमवार मना रहे हैं तो शिवभक्तों को इन संदेशों के साथ जरूर शुभकामनाएं दें।

Sawan Somwar 2025 Wishes
Sawan Somwar 2025 Wishes | Image: freepik

Sawan Somwar 2025 Wishes, Quotes, Messages: आज यानि 4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार है। आज के दिन शिवभक्त व्रत रखते हैं और पूरे दिन महादेव की आराधना में बिताते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है और महादेव की पूजा अर्चना होती है। 

ऐसा कहा जाता है कि भोलेनाथ को खुश करने के लिए सावन सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि इस महीने भगवान शिव धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करते हैं। सावन में हर गली-मोहल्ला हर हर महादेव के नारों से गूंज उठता है। बता दें कि सावन के आखिरी सोमवार को कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गजकेसरी योग, ब्रह्म योग और इंद्र नामक योग शामिल हैं। आप भी सावन का आखिरी सोमवार मना रहे हैं तो शिवभक्तों को इन संदेशों के साथ जरूर शुभकामनाएं दें।

सावन पर शिवभक्तों को भेजें ये संदेश

1- अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े

Advertisement

जो भक्त हो महाकाल का।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement

2- महादेव के दरबार में दुनिया बदल जाती हैं

सावन सोमवार पर लेता है जो भी दिल से महादेव का नाम

एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती हैं

आखिरी सावन सोमवार की शुभकामनाएं

3- मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

जिंदगी में आए खुशियों की बहार

मुबारक हो आपको सावन सोमवार का त्योहार।

4- जटा से जिसकी निकले गंगा की धारा

गले में जिसके सर्प की माला

कोई और नहीं

वो है हमारे डमरू वाले भोले भंडारा

आखिरी सावन सोमवार की शुभकामनाएं

5- भोले के नाम से चलता है, सावन का ये महीना प्यारा

हर सोमवार मन में लाना, श्रद्धा-भक्ति का उजियारा

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

6- हर-हर महादेव के नारे से, गूंजे ये सावन का समां

भक्ति में डूबा हर दिल कहे, भोलेनाथ तुम रहो हमारे संग सदा

सावन सोमवार की शुभकामनाएं

ये भी पढ़ेंः Birthday Wishes 2025: उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको, खिलता... ऐसे दें जन्मदिन की शुभकामनाएं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 07:45 IST