अपडेटेड 12 July 2025 at 17:44 IST
Sawan: सावन के पवित्र महीने में भोले बाबा को जरूर चढ़ाएं ये 7 तरह के पत्ते, पूरी होगी हर इच्छा!
Sawan: ऐसा कहा जाता है कि सावन के पवित्र महीने में भोले बाबा को ये पत्ते चढ़ाने से मनचाहा फल मिलेगा। आपकी लंबी उम्र से लेकर संतान सुख की प्राप्ति जैसी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Sawan: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है। इस पूरे महीने में लोग देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि भोले बाबा की कृपा इसी तरह आप पर बरसती रहे तो उनपर इन सात तरह के पत्तों को जरूर अर्पित करें।
ऐसा कहा जाता है कि इन पत्तों को चढ़ाने से आपको मनचाहा फल मिलेगा। आपकी लंबी उम्र से लेकर संतान सुख की प्राप्ति जैसी मनोकामनाएं पूरी होंगी। अगर आप भी भोले बाबा को खुश करना चाहते हैं तो बिना देरी किए जान लीजिए कि वो कौन से सात तरह के पत्ते हैं। खासतौर पर सावन के सोमवार पर तो इन पत्तों को महादेव को जरूर अर्पित करना चाहिए।
शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें ये सात पत्ते
बेलपत्र
ऐसा मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में भोले बाबा को बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा तो ऐसा भी जाता है कि इसे चढ़ाए बिना शिव जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इससे पाप और दरिद्रता का नाश होता है।
Advertisement
धतूरा
धतूरा भी भगवान शिव को काफी प्रिय है और इसे चढ़ाने से भगवान खुश होते हैं। वो भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आप पूजा के समय धतूरे की पत्तियां, फूल और फल सब अर्पित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और राहु दोष से मुक्ति मिलती है।
Advertisement
शमी की पत्तियां
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि शमी के पत्तों को शनि देव और भगवान शिव को अर्पित करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है। साथ ही इससे जीवन में सुख-शांति आती है।
पीपल के पत्ते
सावन में भगवान शिव पर पीपल के पत्ते चढ़ाना भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का वास होता है। यही कारण है कि इसे पवित्र माना जाता है। इसे शिवजी को चढ़ाने से ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलती है।
दूर्वा की पत्तियां
भोलेनाथ को खुश करने के लिए आप दूर्वा की पत्तियां भी अर्पित कर सकते हैं। इससे लंबी उम्र, धन लाभ, और ग्रह दोषों से मुक्ति जैसे फल मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव के साथ-साथ गणेश जी की भी कृपा मिलती है।
आंकड़े की पत्तियां
आंकड़े की पत्तियां भी भगवान शिव को प्रिय हैं और इन्हें चढ़ाने से बहुत पुण्य मिलता है। ऐसी मान्यता है कि आंकड़े के फूल और पत्तियां शिवजी को चढ़ाने से सुख-समृद्धि आती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
बांस की पत्तियां
शिव पुराण में ऐसा बताया गया है कि महादेव की पूजा में बांस की पत्तियों का अधिक महत्व होता है। सावन के महीने में इसे अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
भांग की पत्तियां
भांग की पत्तियां भी भोलेबाबा को सावन में अर्पित करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक परेशानियों को कम करने में मदद करती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 July 2025 at 17:44 IST