Sawan: सावन में कैसे बनाएं हाथ से मिट्टी का शिवलिंग? जान लें पूजा के नियम

Sawan 2024 in Hindi: यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर रहकर पार्थिव शिवलिंग बना सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में…

shivling
सावन में कैसे बनाएं हाथ से बना शिवलिंग? | Image: shutterstock

Sawan 2024 in Hindi: सावन का महीना शुरू हो गया है। बता दें कि यह महीना शिव भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस पूरे महीने शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ना जानें कितने उपाय अपनाते हैं। वहीं कावड़ियां इस महीने कावड़ लेकर जाते हैं और गंगा जी से जल भर के शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि सावन के महीने में हाथ से बने शिवलिंग की पूजा की जाए तो इसका दुगुना लाभ आपको मिल सकता है? 

जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पार्थिव शिवलिंग कैसे बनाया जाता है और इसकी पूजा करने के क्या नियम हैं। पढ़ते हैं आगे.. 

घर पर रहकर कैसे बनाएं मिट्टी का शिवलिंग?

मिट्टी के शिवलिंग को बनाने के लिए आपके पास नदी या तलाब की मिट्टी हनी बेहद जरूरी है। आप किसी और जगह की मिट्टी ना लें। अब आप गाय का गोबर, गुड़, मक्खन, भस्म और गंगाजल अपने साथ रखें। आप चाहें तो कच्चा दूध भी अपने पास रख सकते हैं। अब आप सबसे पहले नदी या तलाब की मिट्टी में गंगाजल मिलाएं और साथ में गाय का गोबर, गुड़ का पाउडर. मक्खन भस्म और गंगाजल भी मिश्रण में मिलाएं। अब अच्छे से मिट्टी को मिक्स करके आटे की तरह गूंथ लें और शिवलिंग की शेप दें। याद रहे कि शिवलिंग पर नाग का होना बेहद जरूरी है। पार्थिव शिवलिंग को बनाते वक्त शिव मंत्र जरूर बोलें। 

कैसे करें मिट्टी के शिवलिंग की पूजा?

इसकी पूजा के लिए सबसे पहले आप एक साफ स्थान पर शिवलिंग को स्थापित करें और उसके सामने धूप और दीप को जलाएं। आप चाहे तो कपूर भी जला सकते हैं। साथ ही कपूर गौरम मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। अब आप शिवलिंग पर थोड़ा सा जल अर्पित करें। साथ में पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शहद, शक्कर भी मिलाएं। उसके बाद फिर से थोड़ा सा जल चढ़ाएं। आप चाहें तो भोग के रूप में फल आदि चढ़ा सकते हैं। वहीं मीठे के रूप में आप खीर या हलवे का भोग लगा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Sawan: शिवलिंग पर इस वक्त न चढ़ाएं जल, नहीं मिलता कोई शुभ फल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड