Sawan Lucky Zodiac Sign 2026: इन 4 भाग्यशाली राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मिलेगी तरक्की और अपार धनयोग

सावन का पावन महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद भाग्यशाली माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र और ग्रह नक्षत्रों के विशेष संयोग से यह महीना आर्थिक और करियर के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। अब ऐसे में सावन का महीना किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं।

sawan 2026 lucky zodiac sign Mahadevs blessings will be showered upon these 4 lucky zodiac signs
sawan 2026 lucky zodiac sign Mahadevs blessings will be showered upon these 4 lucky zodiac signs | Image: Canva/AI

सनातन धर्म में श्रावण मास को बेहद पवित्र और फलदायी माना गया है। यह पूरा महीना देवाधिदेव महादेव की आराधना और कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सावन 2026 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक कई दुर्लभ और शुभ ग्रह-गोचरों का साक्षी बनने जा रहा है।  ग्रहों की इस विशेष स्थिति से 4 भाग्यशाली राशियों के जीवन में अचानक बड़ा बदलाव आने वाला है। भगवान भोलेनाथ की विशेष अनुकंपा से इन राशि के जातकों को तरक्की, रुका हुआ धन और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा ट्रांसफर मिलने के प्रबल योग हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर अभिषेक करें।  

मिथुन राशि

भोलेनाथ की कृपा से मिथुन राशि के जातकों के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होंगी।बिजनेस में नए सौदे फाइनल होंगे, जिससे भारी मुनाफा होगा। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा और सुख-शांति आएगी। शिवजी को 21 बेलपत्र 'ऊं नमः शिवाय' जपते हुए अर्पित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिनका महादेव से गहरा संबंध माना जाता है। इस सावन आपकी सोई हुई किस्मत जागने वाली है।  समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार के दिन दूध से शिवजी का अभिषेक करें और सफेद फूलों की माला चढ़ाएं। सोमवार के दिन दूध से शिवजी का अभिषेक करें और सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो महादेव के परम भक्त माने जाते हैं। सावन 2026 आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बड़ा ऑफर मिल सकता है। जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें - Ramayan Trailer Leak: रिलीज से पहले ही लीक हुआ रणबीर की 'रामायण' का ट्रेलर? यश का रावण लुक VIRAL

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड