Shani Vakri 2026: शनि जल्द होने वाले हैं वक्री, अगले 138 दिन तक इन 3 राशियों को कदम-कदम पर बरतनी होगी सतर्कता;वरना होगा भारी नुकसान

ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफल दाता माने जाने वाले शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और 11 दिसंबर 2026 तक पूरे 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई क्रूर या धीमी गति का ग्रह वक्री होता है, तो उसका प्रभाव और अधिक तीव्र हो जाता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Saturn retrograde these three zodiac signs must exercise caution at every step over the next 138 days shani vakri
Saturn retrograde these three zodiac signs must exercise caution at every step over the next 138 days shani vakri | Image: Meta AI

ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि की यह वक्री अवस्था अगले 138 दिनों तक यानी 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। 
जब भी शनि जैसा धीमा और प्रभावशाली ग्रह वक्री होता है, तो उसका प्रभाव और अधिक तीव्र हो जाता है। शनि की यह उल्टी चाल वैसे तो सभी 12 राशियों पर असर डालेगी, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर इन्हें आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 3 राशियां जिन्हें अगले 138 दिन फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों पर इस समय शनि की अष्टम ढैय्या चल रही है। शनि की उल्टी चाल आपके लिए काफी संघर्षपूर्ण साबित हो सकती है। नौकरी और व्यापार में अत्यधिक मेहनत के बाद भी मनमुताबिक परिणाम मिलने में देरी होगी। अचानक बड़े और अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो नौकरी पर संकट आ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि का वक्री होना आपके संचित धन और वाणी को प्रभावित करेगा। परिवार या कार्यस्थल पर बिना वजह के विवाद बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इस दौरान कर्ज लेने या देने से बचें। कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने की गलती बिल्कुल न करें।

मीन राशि  

शनि देव इसी राशि में वक्री हो रहे हैं और मीन राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। आपकी सेहत और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक दबाव बढ़ेगा और बने-बनाए काम अटक सकते हैं। पैसों के मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। भावुक होकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें, अन्यथा धन हानि तय है।

Advertisement

शनि वक्री के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? 

शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात परिक्रमा करें।
शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं या तेल का दान करें।
शनिवार को काली उड़द की दाल, काले तिल, चमड़े के जूते/चप्पल, या काले कपड़े किसी जरूरतमंद को दान करें।

ये भी पढ़ें - Indian Railways: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन, EMI की भी सुविधा; जानें बुकिंग और खर्च की पूरी जानकारी

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड