अपडेटेड 15 December 2025 at 10:03 IST
Saphala Ekadashi 2025 Tulsi Ke Upay: आज है सफला एकादशी व्रत, जरूर करें मां तुलसी के ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Saphala Ekadashi 2025 Upay: सफला एकादशी केवल व्रत का दिन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का अवसर है। इस दिन मां तुलसी से जुड़े छोटे-छोटे उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Saphala Ekadashi 2025 Tulsi Remedies In Hindi: हिंदू धर्म में सफला एकादशी का बहुत विशेष महत्व बताया गया है। यह एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया व्रत और उपाय जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि, सफलता और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
Saphala Ekadashi 2025 कब है?
सफला एकादशी का व्रत पौष मास के कृष्ण पक्ष में रखा जाता है। हिंदू पंचांग में पौष मास को बेहद खास माना गया है। साल 2025 में सफला एकादशी 15 दिसंबर (सोमवार) को मनाई जाएगी। इसके बाद साल की अंतिम एकादशी यानी पुत्रदा एकादशी 30 दिसंबर 2025 को पड़ेगी। इस मास में भगवान सूर्य और माता तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है। तुलसी की उपासना से जीवन में स्वास्थ्य, धन और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सफला एकादशी पर तुलसी से जुड़े खास उपाय
- तुलसी को जल न दें
एकादशी के दिन तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। ऐसा करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है।
- तुलसी की मिट्टी का तिलक
इस दिन तुलसी की जड़ से थोड़ी सूखी मिट्टी लेकर माथे पर तिलक करें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। भगवान विष्णु इससे प्रसन्न होते हैं।
Advertisement
- द्वादशी पर करें दान
एकादशी व्रत के अगले दिन यानी द्वादशी को तुलसी और चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दक्षिणा के साथ चावल दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
तुलसी तोड़ते समय रखें ये जरूरी सावधानियां
पुराणों में तुलसी से जुड़े कुछ सख्त नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी हप्ता है। ऐसे में रविवार, एकादशी, द्वादशी, पूर्णिमा, अमावस्या, ग्रहण और सूर्य संक्रांति के दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद या रात में तुलसी न तोड़ें। वहीं बिना स्नान किए या तेल लगाकर अशुद्ध अवस्था में तुलसी न तोड़ें। साथ ही, अशुद्ध मन या गंदे स्थान पर तुलसी न रखें। इन नियमों की अनदेखी करने से भगवान नाराज हो सकते हैं।
Advertisement
तुलसी के पास दीपक जलाएं
सफला एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास गौघृत यानी देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
सफला एकादशी केवल व्रत का दिन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का अवसर है। इस दिन मां तुलसी से जुड़े छोटे-छोटे उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। सच्चे मन से भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करें, निश्चित ही शुभ फल प्राप्त होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 10:03 IST