अपडेटेड 13 December 2025 at 09:54 IST
Saphala Ekadashi 2025: 14 या 15 दिसंबर... कब है सफला एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Saphala Ekadashi Date and Time: सफला एकादशी 2025 कब है — 14 या 15 दिसंबर? जानें इस व्रत की सटीक तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक लाभ। व्रत रखने से कैसे मिलती है श्रीविष्णु की कृपा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Saphala Ekadashi 2025 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। सफला एकादशी खास तौर पर जीवन में सफलता, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए की जाती है।
हर साल लोग इसे लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि एकादशी किस दिन रखी जाए। तो चलिए जानते हैं सफला एकादशी 2025 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
सफला एकादशी 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 14 दिसंबर 2025 को रात 08 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 को रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को रखा जाएगा। व्रत का पारण 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
सफला एकादशी व्रत पारण समय
सफला एकादशी व्रत का पारण तिथि 16 दिसंबर 2025 को रहेगा। पारण सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि में करना शुभ माना जाता है।
Advertisement
सफला एकादशी का महत्व
सफला एकादशी का अर्थ ही होता है सफलता देने वाली एकादशी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा पापों से मुक्ति मिलती है और मनचाही इच्छा पूरी होती है। यह व्रत विशेष रूप से करियर, नौकरी, बिजनेस और पारिवारिक सुख के लिए फलदायी माना जाता है।
सफला एकादशी पूजा विधि
- एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें।
- घर के मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करें।
- विष्णु जी को पीले फूल, तुलसी दल और फल अर्पित करें।
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
- दिनभर सात्विक रहें, बुरे विचारों से दूर रहें।
- शाम को दीपक जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम या एकादशी व्रत कथा पढ़ें।
व्रत में क्या खाना चाहिए?
सफल एकादशी के दौरान फल, दूध, दही, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और मूंगफली जैसी चीजें खानी चाहिए।
Advertisement
व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
सफल एकादशी के दौरान अनाज, चावल और तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए।
साल 2025 में सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा और 16 दिसंबर को पारण किया जाएगा। सच्चे मन से किया गया यह व्रत जीवन को सफल और सुखमय बनाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 09:54 IST