लग गई है बुरी नजर तो इस पानी से धोएं अपने हाथ, ग्रह भी होते हैं शांत
Salt Water Astrology Tips in Hindi: अगर नमक के पानी से हाथ धोएं जाएं तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Salt Water Astrology Tips in Hindi: नमक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाला सोडियम सेहत के लिए उपयोगी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों के लिए भी किया जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नमक के पानी की। नमक का पानी कई समस्याओं का भी दूर करने में उपयोगी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नमक के पानी से हाथ धोने के क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
नमक के पानी से हाथ धोने के फायदे
- नमक के पानी से हाथ धोने के फायदे कई हैं। बता दें कि ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को लाने में काम आ सकता है।
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर हर वक्त थकान महसूस हो या काम बिगड़ने लगें तो इसके पीछे नकारात्मक ऊर्जा जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में यदि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं तो नमक के पानी से हाथ धो सकते हैं।
- ऐसे में आप नमक को अपनी हथेली पर रखें और फिर बहते पानी से रगड़ें। इससे अलग आप चाहें तो पानी में नमक मिलाएं और फिर उस पानी से हाथ धो सकते हैं।
- यदि आप बुरी नजर को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नमक के पानी से हाथ से धो सकते हैं। ये सबसे आसान उपाय है, जिससे आप अपनी या अपनों की नजर उतार सकते हैं।
- यदि आप शनि और राहु ग्रह के दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप नमक के पानी से हाथ धो सकते हैं। बता दें कि इन ग्रहों का ये आसान तरीका है।
- यदि आप मानसिक तनाव को दूर करना चाहते हैं और आर्थिक समस्या को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नमक के पानी से हाथ धो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।