अपडेटेड 22 December 2025 at 21:46 IST
SadeSati Zodiac Sign: इन 3 राशियों को साल 2026 में रहना होगा सावधान, साढ़ेसाती और ढय्या का रहेगा प्रभाव
SadeSati Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में साढ़ेसाती और ढैय्या को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं साल 2026 में कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

SadeSati Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। शनि की चाल में होने वाला एक छोटा सा बदलाव भी सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। जैसे-जैसे हम साल 2026 की ओर बढ़ रहे हैं, ग्रहों की स्थिति में बड़े फेरबदल होने वाले हैं। वहीं साल 2026 शनि की साढे़साती और ढैय्या के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
इस दौरान कई राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं किन राशियों का साल 2026 में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मेष राशि वालों को रहना होगा सावधान
साल 2026 में मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। इसे 'साढ़ेसाती का उदय' कहा जाता है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आपको घेर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
कुंभ राशि वालों परद साढ़ेसाती का अंतिम चरण
कुंभ राशि के जातकों के लिए 2026 राहत और चुनौती दोनों लेकर आएगा, क्योंकि यह आपकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। शारीरिक थकान और पारिवारिक कलह की संभावना बनी रहती है। हालांकि, शनि जाते-जाते आपको कुछ महत्वपूर्ण सीख देकर जाएंगे। आप कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement
मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण
साल 2026 में मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण यानी मध्य चरण चल रहा होगा। ज्योतिष के अनुसार, साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे अधिक प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। आपको आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय निवेश के मामलों में बहुत सावधानी बरतें। बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है। धैर्य बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 21:46 IST