अपडेटेड 23 January 2024 at 11:06 IST
सात मुखी रुद्राक्ष करने जा रहे हैं धारण! जान लें इसे पहनने के चमत्कारी फायदे और नियम
Saatmukhi Rudraksh: अगर आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने जा रहे हैं तो आपको इसे पहनने के फायदे और नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

7 Mukhi Rudraksha Ke Fayde: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को काफी खास माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है उस पर भगवान की सीधी कृपा बनी रहती है। रुद्राक्ष पहनना वैसे तो शुभ है ही लेकिन एकमुखी रुद्राक्ष से लेकर बहुमुखी रुद्राक्ष तक इसके कई प्रकार होते हैं।
ऐसे में ये समझ पाना कि कौन सा रुद्राक्ष आपके लिए सही होगा ये काफी मुश्किल है। हालांकि आज हम यहां बात करेंगे सात मुखी रुद्राक्ष की। शास्त्रों में सात मुखी रुद्राक्ष को धन की देवी महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। ये रुद्राक्ष बेहद प्रभावशाली होता है।
अगर आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको इसे पहनने के नियम और फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
सात मुखी रुद्राक्ष पहनने के चमत्कारी फायदे
- सात मुखी रुद्राक्ष माता लक्ष्मी का रूप होता है लिहाजा इसे पहनने से आर्थिक संकट दूर होता है।
- व्यापार में उन्नति और नौकरी में सफलता प्राप्ति के लिए व्यक्ति को सात मुखी रुद्राक्ष धारण चाहिए।
- कुंडली में शनि की कमजोर दशा को मजबूत करने के लिए भी आप सात मुखी रुद्राक्ष का धारण कर सकते हैं।
- इसे धारण करने से आय स्त्रोतों में वृद्धि होती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- महाशिव पुराण के मुताबिक, जो व्यक्ति सात मुखी रुद्राक्ष धारण करता है उस पर शनि ग्रह की शुभ दृष्टि और कृपा बनी रहती है।
- इसे धारण करने से सप्त ऋषियों का आशीर्वाद व्यक्ति विशेष और परिवार पर बना रहता है।
- जो लोग सात मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं वह रोग-दोष आदि से दूर ही रहते हैं।
सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने के नियम
- चाहे आप किसी भी तरह का रुद्राक्ष धारण करने जा रहे हों सभी पर सामान नियम ही लागू होते हैं।
- रुद्राक्ष उसी व्यक्ति को धारण करना चाहिए जो अच्छे आचरण का हो, या फिर वह आसानी से अच्छे आचरण में ढल सके।
- रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को महादेव शिव में आस्था होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति सात मुखी रुद्राक्ष धारण कर रहा है उसके मन में माता लक्ष्मी के प्रति भक्ति भाव आवश्य होना चाहिए।
- रुद्राक्ष धारी व्यक्ति को मांस, शराब या अन्य नशीले पदार्थों से भी दूर रहना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 10:53 IST