अपडेटेड 26 May 2025 at 17:48 IST

Premanand Maharaj: भगवान के नाम का Tattoo बनवाना सही या गलत? प्रेमानंद महाराज ने सुनिए

Premanand Maharaj: राधा वल्लभ संप्रदाय के संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन को धार्मिक उत्थान की ओर ले जा रहे हैं। प्रेमांनद महाराज ने हाल ही में शरीर पर टैटू के माध्यम से देवी-देवताओं के नाम छपवाने को गलत बताया है।

Premanand Maharaj
भगवान के नाम का Tattoo बनवाना सही या गलत? प्रेमानंद महाराज ने सुनिए | Image: X/RadhaKeliKunj

Premanand Maharaj: राधा वल्लभ संप्रदाय के संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन को धार्मिक उत्थान की ओर ले जा रहे हैं। प्रेमांनद महाराज ने हाल ही में शरीर पर टैटू के माध्यम से देवी-देवताओं के नाम छपवाने को गलत बताया है।

दरअसल, एक भक्त प्रेमांनद महाराज के दर्शन करने के लिए उनके आश्रम पहुंचे तो उनके हाथ बांए हाथ पर 'महादेव' के नाम और त्रिशूल का टैटू बना हुआ था। तभी प्रेमांनद महाराज की नजर उस टैटू पर गई तो उन्होंने कहा कि आपका ये बांया हाथ है, शौच आदि में इसका प्रयोग होता है, आप जब नहाते हैं तब इसका जल पैरों में भी जाता है, तो कहीं न कहीं अपराध बनने की संभावना है, हम इसे निषेध करते हैं। भगवन नाम और भगवत रूप के टैटू ना बनवाए जाएं। क्योंकि उसे ठीक नहीं रहता है।

त्रिशूल को फूल बनवा दीजिए- प्रेमांनद महाराज

प्रेमांनद महाराज के भक्त से कहा, त्रिशूल को फूल बनवा दीजिए और जहां महादेव बना हुआ है वहां कोई सांसारिक चित्र बनवा दीजिए या फूल बनवा लीजिए। हमारी सलाह से। तभी प्रेमांनद महाराज की नजर शख्स के दूसरे हाथ पर पड़ी जिस पर 'Blessed' लिखा हुआ था, जिसे देखकर उन्होंने कहा ये चलेगा।

Advertisement
Premanand Maharaj / Instagram-premanand.jii

बता दें कि प्रेमानंद महाराज कलयुग में नामजप को मुक्ति का सबसे बड़ा साधन बताते हैं। उनका कहना है कि नाम जप से मनुष्य के भीतर ईश्वर के प्रति प्रेम भाव जाग्रत होता है, जिससे मनुष्य की इस लोक और परलोक, दोनों में उन्नति होती है।   

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: किस दिशा में मोर पंख रखना होता है शुभ?

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 17:48 IST