Guruwar Ke Upay: गुरुवार को जरूर करें तुलसी के ये उपाय, खूब बरसेगा धन, दूर होगी कंगाली!
Guruwar Ke Upay: अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन तुलसी के ये उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन मुख्य रूप से विष्णु जी की पूजा करने से भक्तों की हर परेशानी-दुख का नाश होता है। इस दिन जितना महत्व विष्णु जी की पूजा और व्रत करने का है उतना ही महत्व तुलसी के उपाय करने का भी है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपकी खराब आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा, साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले तुलसी के उपायों के बारे में।
गुरुवार को करें तुलसी के ये उपाय (Remedies of Tulsi For Thursday)
- आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर पानी और कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। इससे धन लाभ के साथ-साथ करियर बिजनेस में आ रही अड़चनें भी खत्म होंगी।
- अगर आप नियमित रूप से हर गुरुवार को पानी में तुलसी की 11 पत्तियां और चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्नान करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
- गुरुवार के दिन आपको तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपको भगवान विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। जिस कारण दरिद्रता आपके घर से कोसो दूर हो जाती है।
- गुरुवार ही नहीं बल्कि रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने के बाद 3 बार इसकी परिक्रमा जरूर करें। इससे आपके सारे रुके हुए काम बनने लगेंगे और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
इसके अलावा आप गुरुवार के दिन तुलसी के सूखे पत्तों को लाल कपड़े में बांध कर इसे अपने पर्स या तिजोरी आदि में रख लें। इससे धन वृद्धि होती है। साथ ही अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो आपकी ये परेशानी भी इस उपाय को करने से दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन लोगों को आज हो सकती है परेशानी, इनका रहेगा दिन शानदार, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।