अपडेटेड 11 February 2024 at 11:35 IST
Ravivar Niyam: पाना है सूर्यदेव का आशीर्वाद तो रविवार के दिन जरूर करें ये काम, चमक जाएगा भाग्य
Ravivar Ke Niyam: सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए आपको रविवार के दिन इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ravivar Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है, जिसके अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सूर्यदेव की पूजा को बेहद खास माना गया है। कहते हैं अगर भगवान सूर्य की कृपा किसी व्यक्ति पर पड़ती है तो उसका भाग्य सूर्य के तेज के समान ही चमकने लगता है।
ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सूरज के तेज की तरह ही आपका भाग्य भी चमक उठे तो इसके लिए आपको रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी करना चाहिए। इतना ही नहीं आपको रविवार के दिन कुछ नियमों का पालन भी करना चाहिए।
जी हां, अगर आप इन विशेष नियमों का पालन करते हैं तो भगवान सूर्य की कृपा हमेशा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं कि रविवार के दिन आपको किन नियमों का पालन करना चाहिए।
रविवार के दिन करें इन नियमों का पालन
सूर्यदेव को अर्घ्य दें
Advertisement
भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए रविवार के दिन उन्हें अर्घ्य जरूर दें। सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करें। ऐसा करने से आपकी बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे।
गायत्री मंत्र का जाप
Advertisement
रविवार के दिन गायत्री मंत्र "ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥" का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है। रविवार के दिन आपको 108 बार इस मंत्र का जाप करना है। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
दान करें
रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें जरूरतमंदों में बांटे। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और भक्त को अपना आशीर्वाद देते हैं।
घी का दीपक जलाएं
सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सूर्यदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी सदैव आप पर बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 11:18 IST