अपडेटेड 26 May 2024 at 06:57 IST
Ravivar Niyam: रविवार के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद; चमक उठेगा भाग्य
Ravivar Ke Niyam: अगर आप सूर्यदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ravivar Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है, जिसके अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर सूर्यदेव की कृपा होती है उसका भाग्य सूरज के तेज के समान चमक उठता है। इतना ही नहीं शास्त्रों में भी सूर्यदेव की पूजा को बेहद खास माना गया है।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सूरज के तेज की तरह ही आपका भाग्य भी चमक उठे तो आपको रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी करना चाहिए। हालांकि रविवार के दिन कुछ विशेष काम करने से भी आपको सूर्यदेव का आशीर्वाद मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
रविवार के नियम (Ravivar Ke Niyam)
- रविवार के दिन 108 बार गायत्री मंत्र "ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥" का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
- सूर्यदेव की कृपा पाने केलिए आपको इस दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें जरूरतमंदों में बांटे। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
- भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए रविवार के दिन उन्हें अर्घ्य जरूर दें।
सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करें। ऐसा करने से बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। - सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सूर्यदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी सदैव आप पर बनी रहेगी।
- इस दिन नारंगी, सुनहरा, गुलाबी, संतरी और लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए रविवार को इन्हीं रंगों के वस्त्र धारण करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 May 2024 at 06:57 IST