अपडेटेड 21 January 2024 at 11:05 IST
Ravivar Ke Upay: बरगद का एक पत्ता कर सकता है मनोकामना पूरी, बस रविवार को करें ये काम
Sunday का दिन सूर्य को समर्पित किया गया है। इस दिन उनकी पूजा के साथ-साथ कुछ उपायों को करना बहुत ही लाभकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सूर्य देव के प्रसन्न रहने से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा रहता है। वहीं अगर सूर्य भगवान की पूजा के साथ आप रविवार के दिन कुछ आसान से उपायों को आजमाते हैं, तो आपके जीवन की कई समस्याएं खत्म हो सकती है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने और इच्छा पूरी करने के लिए रविवार के दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ उपायों को करना लाभकारी हो सकता है।
रविवार को करें ये खास उपाय
सूर्य देव की कृपा के लिए
इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और अर्घ्य देते हुए 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करते रहें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाकर रखते हैं।
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए
रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ देसी घी का दीया जलाएं। इस उपाय से सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जातक पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखती हैं।
Advertisement
मनोकामना पूरी करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना हो, तो वह उसे पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। कहते हैं ऐसा करने पर कुछ ही दिन में साधक की मनोकामना पूरी हो जाती है।
यह भी पढ़ें… Ekadashi के दिन चावल ही नहीं, इन चीजों का भी नहीं करना चाहिए सेवन; हो सकते हैं पाप के भागी
Advertisement
सुख-समृद्धि के लिए
अगर किसी व्यक्ति के जवीन में अशांति छा गई हो, तो उसे रविवार के दिन आटे से बने चौमुखी दीपक में तेल डालकर पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो उसे रविवार के दिन चावल, दूध, गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 19:03 IST