Sunday Mantras: रविवार के दिन जरूर करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, जीवन में आएगी खुशहाली और मिलेगा मान-सम्मान

Sunday Mantras:रविवार का दिन साक्षात देवता सूर्यदेव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है, जो ऊर्जा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और मान-सम्मान के कारक हैं। यदि आप अपने जीवन में सकारात्मकता, सफलता और उन्नति चाहते हैं, तो रविवार के दिन सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा और उनके मंत्रों का जाप अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।

Ravivar chant these mantras for happiness prosperity and respect Surya ke mantras
Ravivar chant these mantras for happiness prosperity and respect Surya ke mantras | Image: Meta AI

Sunday Mantras: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। वहीं, रविवार का दिन सृष्टि के ऊर्जा के मुख्य स्रोत भगवान सूर्यदेव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को 'ग्रहों का राजा' कहा जाता है। वे न केवल हमें प्रकाश देते हैं, बल्कि हमारे जीवन में यश, कीर्ति, स्वास्थ्य और तेज भी भरते हैं। अगर आपके करियर में बाधाएं आ रही हैं या मानसिक अशांति है तो रविवार के दिन सूर्यदेव की विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें। साथ ही इस दिन कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करने से लाभ हो सकता है।आइए जानते हैं।

सूर्य गायत्री मंत्र का करें जाप 

यह मंत्र एकाग्रता और तेज वृद्धि के लिए अत्यंत प्रभावशाली है।
ऊं भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्।

सूर्य का मूल मंत्र का करें जाप 

यह मंत्र सूर्य की प्रसन्नता और सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के लिए अचूक माना जाता है।
ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

सूर्य नमस्कार मंत्र का करें जाप 

यह सरल मंत्र हर कोई जाप कर सकता है, जो मन को शांति और ऊर्जा प्रदान करता है।
ऊं सूर्याय नमः

Advertisement

सूर्य ध्यान मंत्र का करें जाप

सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप अर्घ्य देने के दौरान करें। 
जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम्।तमोरिसर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम्

सूर्यदेव की पूजा करने के नियम 

  • रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • तांबे के पात्र में जल, अक्षत, लाल चंदन और लाल फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय जल की धारा के बीच से सूर्य को देखें।
  • इसके बाद एक शांत स्थान पर लाल आसन बिछाकर बैठें।

ये भी पढ़ें - Pushya Yog 2026: देवगुरु का विशेष संयोग, इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत; सुख-शांति और समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड