अपडेटेड 14 September 2024 at 09:15 IST
लंकापति को 'रावण' नाम कैसे मिला? कैलाश पर्वत से जुड़ी है कथा
What was the name of Ravana before Ravana? रावण को रावण नाम किसने दिया? रावण का नाम रावण कैसे पड़ा था? जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

How did Ravan get his name? रावण भगवान शिव का भक्त था। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि वह परम ज्ञानी था, जिसे न केवल वेदों का ज्ञान था बल्कि ये धर्म-शास्त्र को भी जानता था। लेकिन उसके अंदर भरा अहंकार और जघन्य अपराध के चलते उसे भयंकर मृत्यु मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण का नाम जन्म से रावण नहीं था। बता दें कि रावण का नाम कैसे मिला, इसके पीछे क्या कथा है, जिसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रावण को रावण नाम कैसे मिला था। पढ़ते हैं आगे…
रावण को ‘रावण नाम’ किसने दिया? (How did Ravan get his name?)
इसके पीछे एक कथा प्रचलित है। कहते हैं कि रावण भगवान शिव का भक्त था और वह चाहता था कि भगवान शिव उसके साथ रहें। ऐसे में वह एक बार कैलाश पर्वत चला गया और उसने भगवान शिव को उनके परिवार सहित लंका ले जाने का आग्रह किया। तब भगवान शिव ने उसे मना कर दिया, जिससे उसे बेहद दुख हुआ।
फिर उसने सोचा वह बेहद ही शक्तिशाली है और उसके पास 10 भुजाएं हैं तो वह बेहद आसानी से कैलाश पर्वत को उठा सकता है। ऐसे में रावण कैलाश पर्वत को उठाने लगा। लेकिन भगवान शिव ने अपने पैर के अंगूठे मात्र से कैलाश को और भारी कर दिया, जिसके कारण रावण का हाथ दब गया और वह बेहद जोर से रोने लगा। उसके रोने से पूरा ब्रह्मांड कांप गया। इतनी तेज रोने की आवाज पूरे वातावरण में फैल गई और सब घबरा गए।
Advertisement
कहते हैं कि उसी वक्त रावण ने शिव तांडव स्त्रोत का भी निर्माण किया था। तब भगवान शिव स्त्रोत से बेहद प्रसन्न हुए और वह रावण के सामने आ गए। उन्होंने रावण की पीड़ा दूर की और उसे रावण नाम दिया। बता दें कि रावण नाम में रव रा अर्थ शोर या कोलाहल है। तभी से वो रावण कहा जाने लगा।
ये भी पढ़ें - Ravan: किसकी थी सोने की लंका? जानें कैसे मिली रावण को...
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 09:13 IST