अपडेटेड 20 December 2025 at 08:41 IST
Aaj Ka Rashifal 20 December: मेष से मीन तक... सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़िए राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष राशि की धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जबकि मिथुन राशिवाले जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। मेष राशि की धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जबकि मिथुन राशिवाले जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऐसे में अन्य राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में लाभ के योग है। कारोबार में आपका प्रभाव होगा। धर्म और कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम में सतर्कता बरतें और जोखिम लेने से बचें। किसी बात को लेकर करीबी से मतभेद हो सकता है। सेहत के मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ और सुखद रहने वाला है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। बचा हुआ सभी काम पूरा कर लें। जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बढ़िया बीतेगा।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी सगे संबंधी से अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत की प्रति सजग रहें। मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आएगा। कोई लाभदायक अवसर मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का सोच-विचार कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। अपनी वाणी पर काबू रखेंगे तो सफलता मिलेगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। सुख साधनों और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज कोई साहसिक निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी कार्य में अचानक चुनौती आ सकती है। आर्थिक मामलों में अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। घर और बाहर दोनों ओर आपकी पूछ-परख हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में कोई फैसला ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के प्रति अधिक सजग और सतर्क रहें। कुछ अनचाहे खर्च बढ़ने वाले हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। किसी परिचित से सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी काम को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। दान पुण्य के काम में मन लगेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। खानपान का खास ख्याल रखें। किसी भी काम की शुरुआत से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 08:40 IST