अपडेटेड 15 January 2026 at 08:17 IST

Rashifal: इन राशि के जातकों की पलटने वाली है किस्मत, मिलेगी खूब तरक्की, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल

15 January 2026 Rashifal: आज गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली हैं। तो कुछ राशि के लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

aaj ka rashifal
aaj ka rashifal | Image: freepik

15 January 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में सभी दिन का विशेष महत्व है। आज गुरुवार का दिन कुछ राशियों के जीवन में बदलाव लाने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान भी रहने की जरूरत है। किन राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 जनवरी का दिन, आइए जानते हैं...

मेष राशि- आज आपकी ऊर्जा और कार्यक्षमता में अच्छी वृद्धि होगी। कहीं दूर से सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद दूर होंगे। सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्च हो सकता है। आज के दिन थोड़ा व्यापार में सावधानी बरतें। मेहनत से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। कोई पुरानी जमा राशि वापस मिल सकती है।

मिथुन राशि- आज करियर और बिजनेस में धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी से बचें, बातचीत में शांति बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और साझेदारी भी मजबूत बनेगी। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा।

Advertisement

कर्क राशि- आज के दिन आपको काम में मेहनत से फायदा होगा। आपको भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचना है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से बचना चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खान-पान सही रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के करियर में तरक्की के योग हैं। आपको मेहनत का फल मिलता दिखेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यापार में सावधानी बरतें।

Advertisement

कन्या राशि- आज का आपका दिन शानदार बीतने वाला है। काम में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए रास्ते भी खुलते दिखेंगे। बॉस या अधिकारी का अच्छा सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय रुके काम शुरू हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है।

तुला राशि- आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। आज के दिन किसी भी फालतू बहस से दूर रहें। परिवार में सब ठीक चलेगा। कामकाज में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और ज्यादा तनाव न लें।

वृश्चिक राशि- आपका दिन मिला-जुला बीतेगा। आज सफलता और लाभ के अच्छे योग हैं। काम में तरक्की होगी। प्रयासों के नतीजे मिलते भी दिखेंगे। किसी भी काम में अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें।

धनु राशि- आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज के दिन निवेश या बड़े खर्च से बचें। काम में मेहनत जारी रखें, धीरे-धीरे फायदा मिलता दिखेगा। परिवारवालों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

मकर राशि- आज के दिन आपके रुके काम तेजी पकड़ेंगे। दिन सुखद और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। काम में अनुशासन से सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- आपका दिन अच्छा बीतेगा। नए आइडिया पर काम शुरू करने का अभी समय अच्छा है। परिवार और काम में बैलेंस बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि- आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार और प्रेम में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक लाभ के भी योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहें। शांत मन से निर्णय लें।

यह भी पढ़ें: 15 या 16 जनवरी कब रखा जाएगा माघ महीने का पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 January 2026 at 08:17 IST