अपडेटेड 22 January 2024 at 07:32 IST

Ramlala Pran Pratishtha: सिर्फ 84 सेकेंड का है रामलला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, नोट करें समय

Ramlala Pran Pratishtha: आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त मात्र 84 सेकेंड का है।

Follow : Google News Icon  
ram
रामलला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त | Image: Pixabay

Ramlala Pran Pratishtha: देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है, जहां पूरे विधि-विधान के साथ भगवान राम की स्थापना की जाएगी। आज पूरा देश इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है।

जहां कई हस्तियां और आम लोग राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने जा रहे हैं वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस भव्य समारोह का हिस्सा बनने में असक्षम हैं। ऐसे में जहां अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला की पूजा की जाएगी, वहीं देशभर में भी कई लोग अपने भगवान राम की पूजा करेंगे।

लिहाजा, आप सभी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेना चाहिए। जी हां, इस शुभ मुहूर्त में ही रामलला की पूजा स्थापना की जाएगी। खास बात ये है कि प्राण प्रतिष्ठा का ये मुहूर्त सिर्फ 84 सेकेंड का है। चलिए जान लेते हैं कि कितने बजे से लेकर कितने बजे तक आप रामलला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से दोपहर के ही 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का है। ऐसे में अगर आप अपने घर पर भी रामलला की मूर्ति की स्थापना करना चाहते हैं तो 84 सेकेंड के इस शुभ मुहूर्त में आप ये शुभ काम कर सकते हैं।

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

  • रामलला की स्थापना के समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि घर के मंदिर में आप खंडित मूर्ति ना रखें।
  • भगवान राम की पुरानी मूर्ति की जगह नई मूर्ति की स्थापना करें।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मूर्ति की स्थापना आपको शुभ मुहूर्त पर ही करनी है।
  • स्थापना के दौरान मूर्ति का जलाभिषेक जरूर करें।
  • स्थापना के बाद ही पूजा की शुरुआत विधि विधान और नियमानुसार करें।
  • आपको श्रीराम की मूर्ति स्थापना के बाद रोजाना घी का दीपक जलाना है। रोजाना भगवान की पूजा और आरती करनी है। 

ये भी पढ़ें : Ramlala Puja Vidhi: नहीं जा पा रहे राम मंदिर! घर पर ही करें भगवान राम की पूजा, नोट करें पूजा विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 07:32 IST