Rama Ekadashi 2025 : रमा एकादशी के दिन घर में इन जगहों पर जला दें बस एक दीया, धन लाभ के साथ घर में आएगी खुशियां
Rama Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में रमा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं इस दिन कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां दीया जलाने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Rama Ekadashi 2025: सनातन धर्म में रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रमा एकादशी का व्रत रखने का विधान है। रमा एकादशी का व्रत दिवाली से पहले पड़ता है।
इसलिए इसका और भी अधिक महत्व बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक के जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है या फिर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो रमा एकादशी के दिन कुछ ऐसे विशेष उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तुलसी के पास जलाएं दीपक
तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए इस दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से और परिक्रमा लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
मंदिर में जलाएं घी का दीपक
रमा एकादशी के दिन मंदिर में घी का दीपक जलाएं और ये मां लक्ष्मी के सामने अखंड जलाएं। जो पूरी रात जले। इसे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।
घर की उत्तर दिशा में जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को कुबेर देव का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दिन शाम को घी का दीपक जरूर जलाएं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Upcoming Movies 2025: साल के अंत में रिलीज होने वाली इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार
रसोई घर में जलाएं दीपक
रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी तिथि के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से व्यक्ति को कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी विराजते हैं। इसलिए आप रमा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। इससे पितरों की कृपा मिलती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।