Ram Vivah: क्या आप जानते हैं भगवान राम और माता सीता का कब और कहां हुआ था विवाह?
Ayodhya में रामलला विराजमान हो चुके हैं। अब हर कोई उनसे जुड़ी बातों के बारे में जनना चाहता है। इसी में एक श्रीराम और माता सीता के विवाह की जानकारी भी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kaha Hua Tha Shree Ram Aur Mata Sita Ka Vivah: अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं। प्रभु राम और माता सीता करोड़ों लोगों के आराध्य देवी-देवता हैं। ऐसे में अब हर कोई उनसे जुड़े तथ्यों के बारे में जानना चाहता है। इसी में एक भगवान राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग भी शामिल है।
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर कोई देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी भगवान राम के बारे में जानने को इच्छुक हैं। ऐसे में आज भी कई ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में सभी लोगों जानकारी नहीं है। इन्हीं में यह भी शामिल है कि श्रीराम और सीता मां का विवाह कब और कहां हुआ था। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
कब हुआ था माता सीता और प्रभु राम का विवाह
भगवान राम और माता सीता का विवाह मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और सीता मां का विवाह हुआ था। इस तिथि का विशेष महत्व होता है। इस साल यह 6 दिसंबर को पड़ने वाला है।
कहां हुआ था श्रीराम और सीता मैय्या का विवाह
वाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था। जनकपुर का प्राचीन नाम मिथिला और विदेहनगरी था। यहीं के रानी बाजार नाम की जगह पर मणिमंडप स्थान है। मान्यता के मुताबिक यहीं सीता-राम का विवाह हुआ था।
Advertisement
हर साल मनाई जाती है सालगिरह
जिस दिन राम-सीता का विवाह हुआ था उस दिन को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और हर साल इस दिन भगवान राम माता सीता के विवाह की सालगिरह मनाई जाती है। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को अयोध्या नरेश और जनक दुलारी के विवाह की सालगिरह मनाई जाती है। वहीं इस दिन इनकी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ही माता सीता और भगवान राम के विवाह प्रसंग को सुनने का भी विधान है। मान्यता है इस दिन राम-सीता के विवाह प्रसंग को सुनने या पढ़ने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।