अपडेटेड 22 January 2024 at 09:05 IST

Ram Puja Niyam: घर में करने जा रहे हैं भगवान राम की पूजा तो नोट कर लें ये जरूरी नियम

Ramlala Puja Niyam: भगवान राम की पूजा करते समय आपको कुछ विशेष नियमों का पालन बहुत ही एहतियात तरीके से करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Ram Puja Niyam
भगवान राम पूजा के नियम | Image: Freepik

Ramlala Puja Niyam: आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है। इस महा उत्सव को लेकर देश का हर नागरिक बेहद उत्साहित है। हर जगह राम नाम का ही जाप किया जा रहा है। राम मंदिर के इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनाने के लिए कई मशहूर हस्तियां, नेता और सितारे अयोध्या पहुंच चुके हैं।

हालांकि कई लोग ऐसे हैं जो आज राम मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में ये लोग घर पर ही भगवान राम की पूजा अर्चना करने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप भी आज भगवान राम की विधि अनुसार पूजा करने जा रहे हैं तो आपको पूजा के कुछ खास नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में जिनका ध्यान रखकर आपको भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करनी है।

रामलला की पूजा के नियम

  • अगर आप आज से घर में रामलला की पूजा का नियम शुरू करने जा रहे हैं तो आपको रोजाना स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर ही भगवान राम की पूजा करनी है।
  • भगवान राम को चढ़ाए गए फूल रात को उनके पास से हटा देने हैं।
  • श्रीराम को रोजाना ताजे फूलों की माला या फूल अर्पित करें।
  • भगवान राम को फूल अर्पित करने के साथ-साथ उनके मंदिर को भी रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित करें।
  • उनके आस-पास या मंदिर में अंधेरा बिल्कुल ना होने दें। ये काफी अशुभ माना जाता है।
  • भगवान राम के सामने रोजाना घी का दीपक जरूर जलाएं।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में मांस-मदिर का सेवन बिल्कुल न हो।
  • इसके अलावा रोजाना आपको भगवान राम की नियमानुसार पूजा अर्चना करनी है। 
     

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

भगवान राम के सरल मंत्र


श्री राम जय राम जय जय राम।

Advertisement

श्री रामचन्द्राय नमः।।

श्री राम ध्यान मंत्र

Advertisement


ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !


दुख-परेशानी से निजात पाने के लिए मंत्र


लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।

आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।

लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।


सुख-शांति के लिए मंत्र


हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।

गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।

हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।

बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।।

ये भी पढ़ें : Ram Mandir Photos: अयोध्या राम मंदिर से आई पूजा अनुष्ठानों की मनमोहक तस्वीरें

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 09:05 IST