अपडेटेड 16 April 2024 at 20:48 IST
Ram Navami 2024: रामनवमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इस मुहूर्त में करें रामलला की पूजा
रामनवमी के मौके पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, ऐसे में अगर इस योग और मुहूर्त में रामलला की पूजा करते हैं, तो बहुत ही शुभ होगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ram Navami 2024 Puja Muhurat: हर साल चैत्र महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि पर इसका समापन होता है। वहीं चैत्र माह की नवमी तिथि को रामनवमी के नाम से भी जाना जाता है।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। तभी से इस दिन को राम जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाने लगा है। इस दिन मठों और मंदिरों में यज्ञ, हवन और भंडारे किए जाते हैं। राम नवमी के महात्म्य की बात करें तो इस दिन घर में पूजा पाठ करने और हवन करने से घर में सुख और संपन्नता बढ़ती है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल यह कब मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
कब मनाई जाएगी रामनवमी?
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर हो चुकी है और यह 17 अप्रैल की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को मनाया जाएगा। वहीं पंचांग के मुताबिक इस दिन शुभ योगों का संयोग बन रहा है। तो चलिए जानते हैं कि किस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।
रामनवमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग
इस बार रामनवमी पर पूजा के समय केदार, गजकेसरी, पारिजात, अमला, शुभ, वाशि, सरल, काहल और रवि योग बनेगा। इन 9 शुभ योगों में रामलला की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
Advertisement
रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
इस साल रामनवमी पर भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा, जो 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस समय शुभ चौघड़िया भी रहेगा। वैसे 11 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक का समय भी पूजन के लिए लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें… Kanya Pujan 2024: कंचक में क्यों खिलाते हैं कन्याओं को हलवा-पूरी के साथ चना? जानें पौराणिक मान्यता
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 April 2024 at 20:48 IST