अपडेटेड 6 April 2025 at 11:19 IST
Ram Navami 2025 Upay: पानी है मां दुर्गा की कृपा तो राम नवमी के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा आशीर्वाद
Ram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी राम नवमी के मौके पर आपको कुछ काम जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ram Navami 2025: साल में दो बार नवरात्रि उत्सव मनाया जाता है, जिसमें चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) साल की शुरुआत और शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) साल के अंत में आती है। वैसे तो नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि उत्सव में मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है लेकिन भगवान राम (Lord Ram) का संबंध भी नवरात्रि से होता है।
दरअसल, चैत्र नवरात्रि के दौरान चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है, जो कि आज यानी रविवार, 6 अप्रैल को मनाई जा रही है। राम नवमी में मुख्य रूप से मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान राम की भी पूजा की जाती है। इस दिन भक्त कन्या पूजन कर नवरात्रि उत्सव का समापन करते हैं। ऐसे में अगर आप मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान राम की कृपा भी पाना चाहते हैं तो आपको राम नवमी के दिन कुछ विशेष काम जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
राम नवमी 2025 पर करें ये काम (Do this work on Ram Navami 2025)
- अगर आप किसी तरह की लम्बी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको राम नवमी के मौके पर हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे किसी भी तरह का रोग-दोष आपके निकट नहीं आएगा।
- घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आप राम नवमी पूजन करते समय घी का दीपक जलाएं और ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का 108 बार जाप करें। इससे राम जी जल्दी प्रसन्न होंगे और आपकी झोली खुशियों से भर देंगे।
- राम नवमी के दिन भगवान राम और मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए आप एक नारियल लेकर उसे एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर मां सीता को अर्पित कर दें। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है और जीवन खुशियों से भरा रहता है।
- अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको राम नवमी के दिन शाम को एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ी, 11 लौंग और 11 बताशे बांधकर मां लक्ष्मी और भगवान राम को अर्पित करने हैं और ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’ का 108 बार जाप करना है। इससे आपकी आर्थिकी मजबूत होगी और धन लाभ मिलेगा। साथ ही भगवान राम और मां दुर्गा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 11:19 IST