अपडेटेड 17 March 2025 at 21:46 IST
Ram Navami: 2025 में चैत्र राम नवमी कब है? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Ram Navami 2025 Date and Time: कब मनाई जा रही है राम नवमी, आज का हमारा लेख आपके लिए है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

होली के बाद से लोग रामनवमी की तैयारी करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में वे ये जानना चाहते हैं कि इस साल चैत्र रामनवमी कब मनाई जा रही है। बता दें कि रामनवमी का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में इस साल ये कौन सी तिथि को पड़ रही है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है, यदि आप ये जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेक के माध्यम से बताएंगे कि राम नवमी का त्यौहार कब मनाया जा रहा है। पढ़ते हैं आगे…
कब मनाई जा रही है राम नवमी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल 2025 को हो रही है वही समय की बात करें तो शाम 07:26 बजे से इसका आरम्भ होगा। जबकि नवमी तिथि का समापन 6 अप्रैल 2025 को शाम 07:22 बजे करे होगा। अगर उदयातिथि की मानें तो 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जाएगी।
राम नवमी पर शुभ मुहूर्त
राम नवमी पर रामजी की पूजा का शुभ समय सुबह 11:08 से शुरू हो रहा है वहीं इसका समापन दोपहर 01:39 होगा। बता दें कि प्रभु श्रीराम का जन्म दिन में हुआ था और उस वक्त अभिजीत मुहूर्त चल रहा था. ऐसे में आप अभिजीत मुहूर्त में ही राम नवमी की पूजा कर सकते हैं।
Advertisement
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:58 - दोपहर 12:49 तक
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 - दोपहर 03:20 के बीच
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:41 - 07:03 के बीच
- संध्याकाल मुहूर्त - शाम 06:41 - रात्रि 07:50 के बीच
बता दें कि चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जा रही है। वहीं महानवमी 6 अप्रैल को है। पंचांग में दिए समय के अनुसार चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 4 अप्रैल की रात 08:12 बजे से शुरू होगी जबकि 5 अप्रैल की शाम 07:26 तक रहेगी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 21:46 IST