अपडेटेड 22 January 2024 at 12:36 IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर में इस तरह जलाएं राम के नाम की ज्योति, खूब होगी बरकत

Ram Mandir: आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आप घर पर ही कुछ इस तरह से राम ज्योति जला सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Ram Jyoti
राम के नाम की ज्योति | Image: Pexels

Kaise jalayein Ram Jyoti: आज यानी 22 जनवरी के दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अयोध्या में हो रहे इस भव्य राम मंदिर समारोह में कई लोग भाग ले रहे हैं।

हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो अपने भागवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में आप घर रहकर ही भगवान की पूजा अर्चना कर सकते हैं। जी हां, आप भी घर पर ही भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए विशेष दीपक जला सकते हैं।

भगवान श्रीराम के विशेष पूजा-पाठ के साथ आप घर पर रहकर मंदिर में राम के नाम की ज्योति जला सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप किस तहह से घर पर ही राम नाम का दीपक जला सकते हैं।

इस तरह जलाएं राम नाम की ज्योति

  • अपने आराध्य प्रभु राम के लिए आप मिट्टी के दीपक की राम ज्योति जला सकते हैं।
  • इस ज्योति को जलाने के लिए आपको मुख्य रूप से सरसों के तेल या फिर शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आपको कम से कम 1 दीपक जलाना चाहिए और आप चाहें तो इसे बढ़ाकर इनकी संख्या 11 से 108 दीपक भी जला सकते हैं। ये काफी शुभा माना जाएगा।
  • राम ज्योति जलाने के बाद 11 दीपक में से 5 दीपकों को पूजास्थल पर रखें। वहीं, बाकि बचें 6 दीपकों को घर के मुख्य द्वार, आंगन समेत प्रमुख स्थानों पर रख सकते हैं।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि राम ज्योति का मुख्य दीपक पूरी रात जलता रहना चाहिए। तभी आपकी पूजा सफल मानी जाएगी।

दीपक जलाते समय इन मंत्रों का करें जाप

शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।'

Advertisement

इस मंत्र का उच्चारण करने से भगवान राम तक आपकी भक्ति जरूर पहुंचेगी।

ऐसे करें भगवान राम की पूजा

  • श्रीराम की पूजा करने के लिए सबसे पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है।
  • इसके बाद स्वच्छ या नए वस्त्र धारण करें।
  • मंदिर में भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करने से पहले उस स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें जहां आप रामलला को स्थापित करने वाले हैं।
  • अब विशेष स्थान पर एक लकड़ी का पाटा रखें और उस पर साफ लाल कपड़ा बिछा दें।
  • अब भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें।
  • साथ में कलश की भी स्थापना करें।
  • अब भगवान राम को कमल का फूल अर्पित करें।
  • उनके समीप एक बर्तन रखकर उन्हें दूध, दही, घी, गंगा जल और शहद आदि अर्पित करें।
  • भगवान राम को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • अब उनके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं।
  • इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही धूप बत्‍ती भी जलाएं।
  • अब एक थाली में कपूर और लौंग जलाकर भगवान राम की आरती करें।
  • राम पूजन के बाद भगवान राम को पंचामृत का भोग लगाकर ये प्रसाद सभी लोगों में वितरित करें।
  • अब श्रीराम के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें, और गलतियों की क्षमा मांगे। 
     

ये भी पढ़ें : Ram Mandir: बिना इन चीजों के अधूरी है भगवान राम की पूजा, जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 12:26 IST