अपडेटेड 17 August 2024 at 20:33 IST
Raksha Bandhan 2024: राखी बांधते समय कितनी गांठ लगाना जरूरी? हर एक के मायने हैं खास
Raksha Bandhan: क्या आप जानते हैं कि राखी बांधते समय उसमें कितनी गांठ लगानी चाहिए? नहीं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Rakhi Me Kitni Ganth Lagani Chahiye: भाई-बहनों को जिस दिन का पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है वो दिन अब बस एक दिन और दूर है। भाई-बहन को समर्पित रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है। यह बात तो सभी जानते हैं कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी (Rakhi 2024) बांधते समय उसमें कितनी गांठे लगानी चाहिए? नहीं तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं, साथ ही यह भी जानेंगे की इन गांठों के क्या मायने हैं।
हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार इस बार बार 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजे तक हैं। ऐसे में आप 1 से लेकर 7 बजे के बीच कभी भी भाई को राखी बांध सकती हैं, लेकिन राखी बांधते समय कितनी गांठ (Raksha Bandhan Ganth) लगानी चाहिए इसके बारे में जरूर जान लें।
राखी बांधते समय कितनी गांठे लगानी चाहिए?
शास्त्रों के मुताबिक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) पर राखी बांधते समय उसमें तीन गांठे लगानी जरूरी होती है, क्योंकि हर एक गांठ का अपना एक महत्व है। तो चलिए जानते हैं कि राखी के एक-एक गांठ का क्या मतलब है।
राखी बांधते समय क्यों लगाई जाती है 3 गांठ क्या है महत्व?
धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं के मुताबिक राखी (Rakhi 2024) में तीन गांठ लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन तीन गांठों का संबंध त्रिदेव यानी बह्मा, विष्णु और महेश से है। मान्यता है कि राखी बांधते समय पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए होती है, दूसरी गांठ स्वंय की लंबी उम्र के लिए और तीसरी गांठ भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास लाने के लिए होती है। इसलिए राखी बांधते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें तीन गांठ अवश्य लगाएं।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Raksha Bandhan: किसने बांधी थी सबसे पहले राखी? कब और कैसे हुई रक्षाबंधन की शुरुआत, जानें पौराणिक कथा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 20:33 IST