अपडेटेड 4 September 2025 at 14:21 IST

Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, दिवाली से इन राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम

Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति अक्तूबर महीने में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 49 दिनों तक इनके गोचर से कुछ राशियां ऐसी है। जिनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और जातक का भाग्योदय भी हो सकता है। आइए इस लेख में कुछ राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rajyog 2025
Rajyog 2025 | Image: Freepik

Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति नवग्रहों के गुरु माने जाते हैं। जो अपनी राशि परिवर्तन के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। वहीं जब भी बृहस्पति का राशि परिवर्तन होता है तो इसका सीधा असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं अभी मई महीने में देव गुरु बृहस्पति ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था और अब बृहस्पति दोगुनी गति से चल रहे हैं, जिससे अब अक्टूबर महीने में कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 

देवगुरु बृहस्पति के गोचर से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। 
अब ऐसे में इस विशेष गोचर से 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं। जिनका जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा। 
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होने के योग बन रहे हैं।

देवगुरु बृहस्पति कब करेंगे कर्क राशि में गोचर? 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर को रात 09 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और ये 05 दिसंबर दोपहर 03 बजकर 38 मिनट को वापस मिथुन राशि में आ जाएंगे।

मिथुन राशि का बन रहा है राजयोग 

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपके लंब समय से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। भविष्य में आपको बड़े फायदे मिल सकते हैं। पूजा-पाठ करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Kankhajura Removal Tips: बारिश में कनखजूरे ने घर में जमा रखा है डेरा, लेकर आएं 5 रुपए की ये घरेलू चीज; आसपास भी नहीं भटकेंगे

वृश्चिक राशि के जीवन में आएगी खुशहाली

 वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

Advertisement

मीन राशि वालों को मिलेगी पद-प्रतिष्ठा 

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु गोचर पद-प्रतिष्ठा लेकर आया है। आपके उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। अविवाहिताओं के विवाह के योग बन रहे हैं। जीवन में सकारात्मकता आएगी। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 September 2025 at 14:21 IST