Rahu Nakshatra Parivartan 2026: राहु की उल्टी चाल से बिगड़ेगी राशियों की स्थिति, मेष समेत इन राशियों को हो सकता है आर्थिक नुकसान!
Unlucky Zodiac Signs 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 31 मई 2026 को राहु गोचर करते हुए शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करने वाले हैं। राहु इस स्थिति में 2 अगस्त तक रहेंगे। राहु का यह बदलाव कुछ राशियों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और हमेशा उल्टी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। जब भी राहु अपनी चाल या जगह बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी आर्थिक स्थिति, सोचने-समझने की क्षमता और मानसिक शांति पर पड़ता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 31 मई 2026 को राहु गोचर करते हुए शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करने वाले हैं। राहु इस स्थिति में 2 अगस्त तक रहेंगे। राहु का यह बदलाव कुछ राशियों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है, खासकर पैसों और मानसिक शांति को लेकर।
तो चलिए जानते हैं कि राहु के इस बदलाव से किन 4 राशियों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और इसके बुरे असर से बचने के क्या उपाय हैं।
किन 4 राशियों पर रहेगा राहु का साया?
Advertisement
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए राहु का यह बदलाव पैसों के मामले में थोड़ी उथल-पुथल मचा सकता है। इस दौरान आपकी जमा-पूंजी में कमी आ सकती है या अचानक से कोई ऐसा बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसका आपने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा।
इस समय अपना बजट बनाकर चलें। लॉटरी, सट्टे या किसी भी बड़े जोखिम वाले निवेश से बिल्कुल दूर रहें। साथ ही, कोशिश करें कि इस दौरान कोई नया लोन या कर्ज न लेना पड़े।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को अपने काम और बिजनेस में कुछ रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। ऑफिस में साथ काम करने वालों या आपके बिजनेस पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी की वजह से पैसों का नुकसान हो सकता है। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसे वापस मिलने में अभी और समय लग सकता है।
पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। निवेश करने से पहले जल्दबाजी न दिखाएं और किसी अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव और पैसों का दबाव, दोनों एक साथ लेकर आ सकता है। आपकी कमाई में इस दौरान उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सुख-सुविधाओं या स्वास्थ्य पर ज्यादा पैसा खर्च होने की वजह से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खर्च करें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। अपने वर्कप्लेस पर किसी भी तरह की बहस या वाद-विवाद से बचें, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी कमाई पर पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान आर्थिक मामलों में बहुत ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं या कोई नई डील फाइनल करने वाले हैं, तो उसमें अड़चनें आ सकती हैं।
इस समय शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में पैसा लगाना घाटे का सौदा हो सकता है। इस दौरान किसी को भी बड़ा पैसा उधार न दें, क्योंकि इस समय दिया गया पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल होगा।
राहु के बुरे प्रभाव से बचने के आसान उपाय
अगर आपकी राशि भी इनमें से एक है या आप राहु के नकारात्मक असर से बचना चाहते हैं, तो आप ये आसान ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं।
- मंत्र का जाप: हर शनिवार के दिन राहु के बीज मंत्र 'ऊं रां राहवे नमः' का पूरी श्रद्धा से जाप करें।
- पक्षियों को दाना: रोजाना पक्षियों को सात तरह का मिला-जुला अनाज खिलाएं। यह एक बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।
- दान-पुण्य करें: किसी गरीब या जरूरतमंद इंसान को काले तिल, उड़द की दाल या फिर कंबल का दान करें। इससे राहु का बुरा असर काफी हद तक कम हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।