अपडेटेड 11 February 2026 at 21:43 IST

Rahu Ketu Gochar 2026: एक ही दिन राहु-केतु बदलने जा रहे हैं अपनी चाल, इन 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस और मिलेगी शोहरत

Rahu Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'छाया ग्रह' माने जाने वाले राहु और केतु का राशि परिवर्तन हमेशा से ही उथल-पुथल मचाने वाला माना जाता है। अब ऐसे में इससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।

Rahu Ketu Gochar 2026
Rahu Ketu Gochar 2026 | Image: Freepik

Rahu Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को 'छाया ग्रह' माना जाता है। ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री चाल चलते हैं और लगभग 18 महीने में अपनी राशि बदलते हैं। साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि एक ही दिन राहु और केतु अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें, इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनका भाग्योदय हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए जानते हैं।

राहु-केतु के गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप नेतृत्व की भूमिका में नजर आएंगे।

राहु-केतु के गोचर से मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ

मिथुन राशि वालों के लिए राहु-केतु गोचर धन लाभ लेकर आया है। आपके रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

राहु-केतु गोचर से वृश्चिक राशि वालों का होगा भाग्योदय 

राहु-केतु गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। सभी शत्रु परास्त होंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपके सभी काम बनने लग जाएंगे। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Surbhi Jyoti Pregnancy: सुरभि ज्योति के घर गूंजने वाली है किलकारी, एक्ट्रेस ने क्यूट पोस्ट के साथ दी गुड न्यूज

राहु-केतु गोचर से मीन राशि वालों चमकेगी किस्मत  

राहु-केतु के गोचर से मीन राशि के जातकों को धन धान्य की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।  प्रेम संबंधों में शुभ परिणाम मिलेंगे।  विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 21:43 IST