अपडेटेड 26 December 2025 at 18:03 IST

Rahu Gochar 2026: राहु ग्रह बदलेगा अपनी चाल, नए साल से इन राशियों की होगी अच्छे दिनों की शुरुआत; मिलेगा धन लाभ

राहु गोचर 2026 का यह बदलाव कुछ राशि वालों के लिए भाग्य, धन और सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है। सही फैसले, मेहनत और बताए गए उपायों के साथ यह समय आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।

rahu gochar 2026 rahu transit in Capricorn lucky zodiac signs will get wealth and money
राहु गोचर 2026 | Image: Freepik

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को मायावी, छाया और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सिर्फ 12 राशियों पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की घटनाओं पर भी देखने को मिलता है।

साल 2026 में राहु का गोचर बेहद खास रहने वाला है। साल की शुरुआत में राहु कुंभ राशि में रहेंगे, लेकिन 5 दिसंबर 2026 की रात 8 बजकर 03 मिनट पर राहु अपनी चाल बदलते हुए शनि की राशि कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं, यानी वह एक राशि पीछे की ओर गोचर करते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, राहु का मकर राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। यह भविष्यवाणी चंद्र राशि के आधार पर की गई है। आइए जानते हैं वे 3 लकी राशियां, जिनके जीवन में राहु गोचर 2026 के बाद अच्छे दिन लेकर आएगा।

वृषभ राशि (Taurus)

राहु मकर राशि में प्रवेश कर वृषभ राशि के 9वें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे। यह स्थिति राहु की सबसे शुभ स्थितियों में से एक मानी जाती है। इस दौरान वृषभ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। शेयर बाजार और निवेश से लाभ संभव है। विदेश से जुड़े काम या बिजनेस में सफलता मिलेगी। सट्टा या जोखिम वाले कार्यों से भी धन लाभ हो सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा और धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।

Advertisement

उपाय: शुभ फलों के लिए श्री बजरंग बाण का पाठ करें। रोज संभव न हो तो हर शनिवार जरूर करें।

Uploaded image

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की गोचर कुंडली में राहु पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिसे बुद्धि, संतान और शिक्षा का भाव माना जाता है।

Advertisement

इस समय आपकी सोचने-समझने की क्षमता तेज होगी। दिमागी कामों में सफलता मिलेगी।  शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से अचानक लाभ हो सकता है। टेक्निकल और आईटी से जुड़े छात्रों के लिए समय शानदार रहेगा। पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि, शॉर्टकट अपनाने से बचें, वरना नुकसान भी हो सकता है।

उपाय: बुधवार शाम को राहु के बीज मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए राहु का मकर राशि में प्रवेश बेहद खास रहेगा। राहु इस राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में आय के नए स्रोत खुलेंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपके रुके हुए काम और प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा लव लाइफ और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें और उसी चंदन से माथे पर तिलक लगाएं।


राहु गोचर 2026 का यह बदलाव वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए भाग्य, धन और सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है। सही फैसले, मेहनत और बताए गए उपायों के साथ यह समय आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Shani Budh Gochar 2025: शनि-बुध बना रहा पावरफुल शतांक योग, 30 साल बाद पलटेगा इन राशियों का भाग्य; जीवन में आएगी खुशहाली
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 18:03 IST