Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा को लेकर संगम तट पर उमड़ा जनसैलाब, इन मनमोहक तस्वीरों ने जीता दिल
Magh Purnima के खास मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाई, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Magh Purnima 2024: माघी पूर्णिमा और मेला के पंचम स्नान के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान घटों में भारी संख्या में जनसौलाब उमड़ा जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो आपका भी मनमोह लेंगी।
माघी पूर्णिमा और मेला के पंचम स्नान पर्व के दौरान प्रशासन की तरफ से भक्तों की सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक का विशेष ध्यान रखा गया। वहीं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित कराई।
माघी मेला के दौरान आयोजित क्षेत्र में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके लिए सफाई कर्मियों की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगायी गई। मेला क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
माघी पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बावजूद इसके स्नान पर्व सकुशल और बिना किसी रुकावट के सम्पन्न हुआ।
Advertisement
फरवरी महीने की ठंड के बावजूद शनिवार सुबह करीब 18 लाख 60 हजाल लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह भी पढ़ें… Deepak Upay: दीपक के ये 7 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, बढ़ेगा मान-सम्मान
Advertisement
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घायोंकी लंबाई 6800 फुट से बढ़ाकर 8000 फुट की गई और कुल 12 घाट बनाए गए। वहीं पूरे मेला क्षेत्र में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कैमरे लगाए गए।