अपडेटेड 1 May 2025 at 14:09 IST

Pradosh Vrat 2025: मई महीने में इस तारीख को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat in May 2025: आइए जानते हैं कि मई महीने में प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Pradosh Vrat
प्रदोष व्रत 2025 | Image: Shutterstock

Pradosh Vrat in May 2025: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का बेहद खास महत्व है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं, जिनमें से एक प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

ऐसे में अगर आप भी प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की पूजा और व्रत करना चाहते हैं तो आपको मई महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं मई महीने के पहले और दूसरे प्रदोष व्रत की तारीख के बारे में।

मई महीने का पहला प्रदोष व्रत 2025 तिथि (Pradosh Vrat 2025 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 मई को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शुरू हो रही है जिसका समापन 10 मई को शाम 5 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 9 मई को पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

पूजा मुहूर्त 2025 (Pradosh Vrat Puja Muhurta 2025)

9 मई को शिव जी की पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 01 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। वहीं, प्रदोष व्रत का पारण (Pradosh fasting time) आप अगले दिन 10 मई को सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर कर सकते हैं।

Advertisement

मई महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 2025 (Pradosh Vrat of May Month 2025)

इसके बाद ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई को है। यानी कि मई महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 24 मई को रखा जाएगा।

पूजा मुहूर्त 2025 (Pradosh Vrat Puja Muhurta 2025)

24 मई को शिवजी की पूजा के लिए शाम 7 बजकर 20 मिनट से रात 9 बजकर 13 मिनट के बीच आप शिव पूजन कर सकते हैं। इसके बाद इस व्रत का पारण आप 25 मई को सुबह 5 बजकर 26 मिनट के बाद कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Festivals in 2025 in India: कब है दशहरा और दिवाली? नोट करें मई से दिसंबर तक त्योहारों की पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 May 2025 at 14:09 IST