Vastu Tips For Plants at Home : तुलसी के साथ घर में लगाएं ये 3 पौधे, धन और समृद्धि के खुलेंगे रास्ते; जानें लगाने की सही दिशा और नियम

Vastu Tips For Plants at Home : वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। यदि इन्हें सही दिशा और नियम के अनुसार लगाया जाए, तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आर्थिक तंगी को दूर कर समृद्धि लाते हैं। तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके साथ तीन अन्य पौधों का मेल जीवन में खुशहाली के नए द्वार खोल सकता है।

Plant these 3 plants alongside Tulsi at home to open the path to wealth and prosperity know direction and rules
Plant these 3 plants alongside Tulsi at home to open the path to wealth and prosperity know direction and rules | Image: Meta AI

Vastu Tips For Plants at Home: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को केवल पर्यावरण का आधार ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में लगाए गए पौधे न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि आर्थिक तंगी दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। आपको बता दें,'तुलसी' का पौधा घर में सुख और शांति का प्रतीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के साथ कुछ और खास पौधे लगाने से घर की खुशहाली दोगुनी हो जाती है? आइए जानते हैं।

मनी प्लांट

तुलसी के साथ मनी प्लांट का होना आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।  इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह दिशा भगवान गणेश की है, जो बाधाओं को दूर करते हैं। मनी प्लांट की बेल को कभी भी जमीन पर न फैलने दें, इसे हमेशा ऊपर की ओर चढ़ने दें। यह प्रगति का प्रतीक है।

शंखपुष्पी

वास्तु में शंखपुष्पी को साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम होता है। आपको बता दें, शंखपुष्पी लगाने से घर के सदस्यों की बुद्धि और एकाग्रता बढ़ती है। इसे तुलसी के गमले के पास या उसके बगल में एक अलग गमले में लगाना चाहिए।

अपराजिता

अपराजिता के नीले फूल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए इसे 'विष्णुकांता' भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में अपराजिता का पौधा लगाने से शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है। इसे तुलसी के पास लगाने से घर का वातावरण पवित्र बना रहता है।

Advertisement

वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

  • तुलसी और इन पौधों के आसपास हमेशा सफाई रखें। सूखे हुए पत्तों को तुरंत हटा दें, क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • भूलकर भी इन पौधों को दक्षिण-पश्चिम में न लगाएं, अन्यथा विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।
  • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए, लेकिन अन्य पौधों को जल दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - Shiv Rajyog 2026: 24 जून से  बनने जा रहा है शिव योग, इन 6 राशियों को भाग्य का मिलेगा साथ; खुल जाएगा बंद किस्मत का दरवाजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड