अपडेटेड 10 September 2025 at 10:47 IST
Pitru Paksha 2025 Shopping: पितृपक्ष में भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें, वरना पितृ हो जाएंगे नाराज; भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान
Pitru Paksha 2025 Shopping: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने की मनाही है। अब ऐसे में इस दौरान किन चीजों को खरदीने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pitru Paksha 2025 Shopping: सनातन धर्म में पितृपक्ष में पितरों की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है तो कुछ ऐसे नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, पितृपक्ष में श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करने का विशेष विधान है। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और घर-परिवार में सुख-शांति का आगमन होता है।
अब ऐसे में पितृपक्ष में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने की मनाही है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों को खरीदने से परहेज करें?
पितृपक्ष में न खरीदें नए कपड़े
पितृपक्ष में अगर आप नए कपड़े खरीद रहे हैं तो इसे खरीदने से बचें। इससे पितृ नाराज हो सकते हैं और जो व्यक्ति खरीदता है तो उसे पितृ दोष लग सकता है और जीवन में कभी भी सुख-शांति की प्राप्ति नहीं होती है।
Advertisement
पितृपक्ष में न खरीदें सरसों तेल
पितृपक्ष में सरसों तेल खरीदने से बचें। इससे कुंडली में शनि दोष के साथ-साथ पितृ दोष लगता है और व्यक्ति को जीवन में समस्याएं झेलनी पड़ती है।
इसे जरूर पढ़ें - Black Ants Removal Tips: घर से काली चीटियां जानें का नहीं ले रही हैं नाम, 5 रुपए ये इन घरेलू उपाय से तुरंत हो जाएंगी साफ
Advertisement
पितृपक्ष में न खरीदें झाड़ू
पितृ पक्ष में झाड़ू खरीदने से बचें। यह सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है और पितृ पक्ष श्राद्ध और पितरों का तर्पण करने के लिए समर्पित है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं।
पितृपक्ष में न खरीदें नया वाहन
पितृपक्ष में कोई भी नया वाहन खरीदने से बचें। इससे शनिदेव का कारक माना जाता है और पितृ पक्ष में इसे खरीदने से दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान पितरों को याद किया जाता है और श्राद्ध किया जाता है। इसे सूतक का ही समय माना जाता है। जिसमें कोई भी नया चीज नहीं खरीदना चाहिए।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 10 September 2025 at 10:47 IST