Numerology: हंसमुख स्वभाव और बलवान होते हैं इस मूलांक के लोग, कभी नहीं होती किसी चीज की कमी
Numerology Mulank 6: अगर आपका मूलांक 6 है तो आपको इसकी खासियत के बारे में जान लेना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology Mulank 6: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर व्यक्ति के लिए कोई न कोई मूलांक जरूर होता है। ये मूलांक हमारी जन्म तिथि के अनुसार तय किया जाता है। माना जाता है कि मूलांक से हमारा भाग्य जुड़ा होता है। मूलांक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और उसकी किस्मत का अंदेशा लगाया जा सकता है।
वहीं, अंक ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा मूलांक है जिसे बेहद खास माना गया है। ये मूलांक 6 है। कहा जाता है कि जिन लोगों का मूलांक 6 होता है वह बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति होती हैं। इतना ही नहीं इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 6 मूलांक होता किन लोगों का है? दरअसल, किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह होता है जो प्रेम, धन और सुख-समृद्धि का कारक है।
इस मूलांक के लोग बेहद आकर्षक और सुंदर होते हैं। क्योंकि इन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है इसलिए ये लोग कलाप्रेमी भी होते हैं। अगर आपका मूलांक भी 6 है तो आपको इससे जुड़ी कई सारी बातें जान लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि और क्या-क्या खास होता है मूलांक 6 वाले लोगों में।
Advertisement
मूलांक 6 के लोगों की खासियत
- अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग काफी भाग्यवान होते हैं। इनका स्वभाव हंसमुख और मिलनसार होता है।
- यह लोग स्वस्थ, बलवान होने के साथ-साथ दीर्घायु के होते हैं। ये लोग अपनी सुंदरता से दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।
- इस मूलांक के लोगों को खूब प्यार मिलता है। हर कोई इन लोगों से काफी ज्यादा प्रभावित होता है।
- ये लोग काफी मेहनती होते हैं। जिस कारण ये असंभव काम को भी आसानी से कर लेते हैं।
- इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। इसलिए इन्हें कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं होती।
- इन लोगों को अपने जीवन में हर तरह का ऐशो-आराम मिलता है। हालांकि ये काफी खर्चीले भी होते हैं।
- वहीं मूलांक 6 वाले लोगों की मित्रता मूलांक 2, 3, 6 और 9 वालों से होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।