अपडेटेड 30 July 2025 at 13:34 IST
Numerology: बहुत भोले-भाले होते हैं इस मूलांक के लोग, आसानी से बहकावे में आ जाते हैं
Numerology: हम जिस मूलांक की आज बात कर रहे हैं, उसके लोग काफी सिंपल और भोले-भाले होते हैं। अपने सिंपल नेचर की वजह से अक्सर उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology: दुनिया में ऐसे कई सीधे लोग होते हैं जिनकी शराफत का अक्सर फायदा उठाया जाता है। हम जिस मूलांक की आज बात कर रहे हैं, उसके लोग काफी सिंपल और भोले-भाले होते हैं।
हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 की जिन्हें बातों में बहकाना काफी आसान है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता हो वो मूलांक 2 के होते हैं। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है जिन्हें शीघ्रगामी ग्रह माना गया। इस मूलांक के लोग बहुत कल्पनाशील, भावुक, और सिंपल स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 2 के लोग होते हैं सीधे-सादे
मूलांक 2 के लोग किसी भी चीज या काम पर लंबे समय तक नहीं टिक पाते। ना ये किसी एक बात को लेकर बैठे रहते हैं। ये काफी क्रिएटव होते हैं और बचपन से ही कलाकार होते हैं। ये सिंपल होते हैं और एक अच्छे लीडर साबित होते हैं। ये शांत स्वभाव के होते हैं और बात-बात पर इमोशनल हो जाते हैं। ये अपने साथ-साथ दूसरों की भी फिक्र करते हैं।
इनका मन कभी स्थिर नहीं रहता। इनका दिल काफी नाजुक यानि सॉफ्ट होता है जिसकी वजह से लोग उन्हें अक्सर पागल बना देते हैं। मूलांक 2 के लोग अक्सर दूसरों के बहकावे में आ जाते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी सी कमी रहती है। किसी इंसान को सीधे कहना इनके नेचर में नहीं होता।
Advertisement
प्यार के मामले में होते हैं अनलकी
मूलांक 2 के लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें फैसले लेने में समय लग जाता है। ये इनकी सबसे बड़ी कमी है। बात करें इनकी लव लाइफ की तो ये ज्यादा सफल नहीं होती। ये अक्सर प्यार के लिए जिंदगी भर तड़पते रहते हैं लेकिन इनकी मैरिड लाइफ सुखद बीतती है।ये अपने बच्चों से भी खूब प्यार करते हैं।
(image- freepik)
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 July 2025 at 13:34 IST