अपडेटेड 12 December 2025 at 20:38 IST

Paush Month Tulsi Puja 2025: पौष महीने में इस विधि से करें तुलसी की पूजा, जानें सही विधि और नियम

Paush Month Tulsi Puja 2025: हिंदू धर्म में पौष महीने को बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन किस विधि से तुलसी की पूजा करना है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Paush Month Tulsi Puja 2025
Paush Month Tulsi Puja 2025 | Image: Freepik

Paush Month Tulsi Puja 2025: हिंदू पंचांग का दसवां महीना पौष माह धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। साल वहीं पौष माह की शुरुआत 5 दिसंबर से हो चुका है और इसका समापन 3 जनवरी 2026 को होगा। इस माह में सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस माह में तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। 

आपको बता दें, इस माह में तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम फल मिल सकते हैं। अब ऐसे में इस माह में किस विधि से तुलसी की पूजा करनी चाहिए और क्या नियम है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

पौष माह में तुलसी की पूजा किस विधि से करे? 

  • रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा से पहले तुलसी के पौधे और उसके आसपास की जगह को साफ करें।
  • तुलसी के पौधे को साफ जल अर्पित करें। ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • माता तुलसी को रोली, कुमकुम, सिंदूर और अक्षत लगाएं।
  • उन्हें लाल चुनरी, फूल और माला अर्पित करें।
  • तुलसी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे कि पौष माह में जल चढ़ाते समय उसमें थोड़ा सा घी मिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः। नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।। मंत्र का जाप करें। 
  • आखिर में तुलसी माता की आरती जरूर करें।

पौष माह में तुलसी की पूजा करने के नियम क्या हैं? 

  • आप पौष महीने में एकादशी, रविवार, के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें।
  • वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर के उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए।
  • प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं।
  • यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो आप नदी में प्रवाहित कर दें।

ये भी पढ़ें - Methi Health Tips: ब्लड प्रेशर से लेकर जोड़ो के दर्द के लिए बेहद फायदेमंद है मेथी, अभी से ही खाना करें शुरु; जानें तरीका 

पौष माह में तुलसी की पूजा का महत्व क्या है? 

पौष मास में खरमास लगने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन पूजा-पाठ, व्रत, दान और जप-तप का महत्व बढ़ जाता है। तुलसी पूजा इन्हीं में से एक है। इस माह में तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घर में सकारात्मकता आती है और परिवार में शांति बनी रहती है।

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 20:38 IST