अपडेटेड 25 February 2026 at 08:32 IST
Panchgrahi Yog 2026: होलाष्टक पर पंचग्रही योग का भटक रहा साया, इन राशियों पर मंडरा रही है संकट; रहना होगा सावधान!
Holashtak 2026 Effect On Zodiac Signs: होलाष्टक के दौरान बना यह पंचग्रही योग कुछ राशियों के लिए सावधानी का संकेत है। इस समय धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। होली के बाद हालात में सुधार आने के योग बन रहे हैं, इसलिए चिंता करने की बजाय सही निर्णय और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Unlucky Zodiac Signs 2026: फरवरी 2026 के आखिर में ग्रहों की चाल एक खास पंचग्रही योग बना रही है, जिसका असर कई राशियों पर साफ देखने को मिल सकता है। बता दें कि यह योग होलाष्टक के दौरान बन रहा है, इसलिए होली तक का समय कुछ लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
ट्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं। ऐसे में मंगल के आते ही पांच ग्रह एक साथ हो गए और पंचग्रही योग का निर्माण हुआ।
ज्योतिषियों के मुताबिक, यह संयोग कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने का संकेत देता है। हालांकि, होली के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। तो चलिए जानते है कौन सी हैं वो राशियां, जिन्हें होलाष्टक पर बनने वाले पंचग्रही योग से हो सकता है खतरा?
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। ऐसे में मानसिक दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। इस दौरान किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना परेशानी दे सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल टाल दें, होली के बाद फैसला लेना बेहतर रहेगा। यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, सेहत में पेट और दिल से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लापरवाही न करें।
Advertisement
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों को इस समय खासतौर पर सेहत और खर्च को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान खानपान में लापरवाही से फूड पॉइजनिंग, बीपी या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। व्यापार में खर्च बढ़ सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। इस दौरान जल्दबाजी में निवेश करना नुकसानदेह हो सकता है। बोलचाल में संयम रखें, वरना रिश्तों और मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। साथ ही, उधार लेने-देने से फिलहाल बचें।
Advertisement
उपाय: गाय की सेवा करें और उसे हरा चारा खिलाएं, इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।
होलाष्टक के दौरान बना यह पंचग्रही योग कुछ राशियों के लिए सावधानी का संकेत है। इस समय धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। होली के बाद हालात में सुधार आने के योग बन रहे हैं, इसलिए चिंता करने की बजाय सही निर्णय और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 08:32 IST