अपडेटेड 24 November 2025 at 21:45 IST
Half Moon Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर बनता है आधा चांद, जानें कैसी होती है इनकी पर्सनालिटी
Half Moon Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर आधा चांद बनता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इनकी पर्सनैलिटी कैसी होती है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Half Moon Palmistry: क्या आपने कभी अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर देखा है? अगर आप ऐसा करते हैं और आपकी दोनों जीवन रेखाएं मिलकर एक अर्ध चंद्र बनाती हैं, तो यह हस्तरेखा शास्त्र में एक बहुत ही खास और दुर्लभ संकेत माना जाता है। इसे 'हाफ मून पामिस्ट्री' कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिसकी भी हथेली पर आधा चांद बनता है वह बेहद खास माने जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
हथेली पर आधा चांद कैसे बनता है?
जब कोई व्यक्ति अपनी दोनों हथेलियों को आपस में जोड़ता है, तो हृदय रेखा एक गोल आकार का रूप लेती है। अगर यह रेखा दोनों हाथों में मिलकर एक सुंदर और लगभग पूर्ण अर्ध चंद्र का आकार बनाती है, तो यह दर्शाता है कि आपकी पर्सनालिटी बेहद खास है।
आधे चांद वाले लोग होते हैं आकर्षक
जिस भी व्यक्ति की हथेली पर आधा चांद बनता है, वह बेहद आकर्षक माने जाते हैं। यह बेहद प्रभावशाली भी होते हैं। यह हर जगह सेंटर आफ एक्रैक्शन होते हैं।
आधे चांद वाले लोग होते हैं तेज
ऐसे लोग बहुत तेज होते हैं। इनकी सोचने की क्षमता बहुत दूर तक की होती है। यह हर समस्याओं का हल तुरंत कर लेते हैं।
Advertisement
आधे चांद वाले लोग होते हैं भावुक
जिस भी व्यक्ति की हथेली पर आधा चांद बनता है। ऐसे लोग बेहद भावुक होते हैं। ये बाहर से सख्त और अंदर से नरम होते हैं।
ये भी पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2025: 30 नवंबर या 1 दिसंबर कब है मोक्षदा एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Advertisement
आधे चांद वाले लोग को मिलता है मनचाहा जीवनसाथी
जिस भी व्यक्ति की हथेली पर आधा चांद बनता है। उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन स्वर्ग जैसे होता है। ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और उन्हें निभाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
आधे चांद वाले लोग का करियर कैसा होता है?
अगर करियर के बारे में बात किया जाए तो ऐसे लोग बेहद मेहनती होते हैं और इनका बातचीत करने का तरीका बहुत शानदार होता है। ऐसे लोग राजनीति, लेखन, पत्रकारिता, कला, अभिनय में नाम कमाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 November 2025 at 21:45 IST