अपडेटेड 3 September 2025 at 12:18 IST
Hand Money Line: धनवान लोगों की हथेली में होते हैं ये शुभ चिन्ह, कहीं आप भी तो नहीं...
Hand Money Line: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हथेली के निशान से उसके बारे में सबकुछ पता लगाया जा सकता है। अब ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे निशान के बारे में बताएंगे जो केवल धनवान व्यक्ति की ही हथेली में होती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hand Money Line: हस्तरेखा के हिसाब से हर व्यक्ति की रेखाएं अलग-अलग होती है। व्यक्ति के कर्म और भाग्य के आधार पर हथेली की रेखाएं तय होती है। जो हर दिन बदलती है। हाथ पर बने निशान व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। जो शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आते हैं। वहीं, हस्त और ज्योतिष के मेल से देखा जाए तो धनवान लोगों की हथेली पर त्रिशूल का मुख्य प्रतीक माना जाता है।
यह निशान इतना दुर्लभ और भाग्यशाली माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति की हथेली पर यह निशान होता है तो उसका भाग्योदय जरूर होता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि हथेली पर किस जगह त्रिशूल का निशान शुभ माना जाता है।
शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना
जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत पर शुक्र का निशान होता है। वह बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। जिन लोगों के शुक्र पर्वत पर शुक्र का निशान होता है, उन्हें सच्चा प्यार जरूर मिलता है। इन पर भगवान शिव की कृपा होती है।
Advertisement
चंद्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना
जिस भी व्यक्ति के चंद्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है, वह बेहद रोमांटिक होते हैं और बेहद क्रिएटीव होते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
ये भी पढ़ें - Milk For Thick Curd : गाढ़ा मलाईदार दही जमाने के लिए दूध को कितनी देर तक उबालना चाहिए? जान लें सही तरीका
Advertisement
गुरु पर्वत के नीचे त्रिशूल का निशान होना
जिस भी व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है तो ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान कमाते हैं। इनके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और इनकी किस्मत हमेशआ चमकती है।
हृदय रेखा से बनता हुआ त्रिशूल का निशान
अगर आपके हृदय रेखा से होते हुए त्रिशूल का निशान बन रहा है तो यह प्रेम विवाह को दर्शाती है। वहीं अगर यही त्रिशूल गुरु पर्वत तक पहुंचती है तो व्यक्ति को जीवन में दूर स्थानों पर जाना पड़ता है। ऐसे लोग विदेश यात्रा करते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 12:18 IST