अपडेटेड 2 October 2024 at 18:10 IST
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण में कुछ ही घंटे बाकी, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव
Surya Grahan 2024 के लगने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं यह किस राशि के लोगों के लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya grahan ka rashiyo par prabhav: साल 2024 का 2 अक्टूबर बहुत ही खास है। इस दिन जहां एक तरफ पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि है, वहीं दूसरी तरफ सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है जो बस कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है। हालांकि यह भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल या फिर दोष देश में मान्य नहीं होगा, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पडेगा। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि पर इसका शुभ और किस पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रह आसमान में एक 'Ring Of Fire' यानी आग का छल्ला स्वरुप में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार आज यानी 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा, जिसका समापन 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। वैज्ञानिकों और ज्योतिषों के मुताबिक इस ग्रहण का मध्य 12 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का राशियों पर कैसे प्रभाव पड़ेगा?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पितृ पक्ष की अमावस्या और साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य कन्या राशि में विराजमान है। जहां उनकी युति बुध, केतु और चंद्रमा के साथ हो रही है। ऐसे में सूर्य का सकारात्मक प्रभाव मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक राशि पर पड़ेगा और मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव ज्यादा रहेगा।
किन-किन देशों में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?
आपको बता दें कि आज रात लगने वाला साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको और पेरू में कुछ जगहों पर दिखाई देगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 October 2024 at 18:10 IST