अपडेटेड 8 December 2025 at 23:38 IST
Tulsi Puja: किस समय तुलसी पूजन नहीं करना चाहिए? जान लें सही नियम
Tulsi Puja: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पुजनीय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिसमें तुलसी पूजन करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tulsi Puja : सनातन धर्म में तुलसी बेहद पवित्र और पुजनीय मानी जाती है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और भगवान विष्णु की बेहद प्रिय हैं। तुलसी का नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। वैसे तो तुलसी की पूजा हर दिन की जाती है, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिसमें तुलसी पूजन करना वर्जित माना गया है। इससे मां लक्ष्मी और श्रीहरि नाराज हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
एकादशी के दिन भूलकर भी न करें तुलसी पूजन
एकादशी तिथि के दिन तुलसी पूजन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पद्म पुराण के अनुसार, एकादशी तिथि के दिन तुलसी मां भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन तुलसी में जल भी नहीं देना चाहिए। इससे उनका व्रत टूट सकता है। इसलिए साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं। इसमें तुलसी पूजन करने से बचना चाहिए। इस दौरान आप दूर से ही मां तुलसी को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।
रविवार के दिन न करें तुलसी पूजन
रविवार के दिन भूलकर भी तुलसी पूजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन स्वयं मां तुलसी ने रविवार के दिन पानी न देने का वरदान मांगा था। इसलिए इस दिन तुलसी को जल भूलकर भी नहीं देना चाहिए। इस दिन तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।
चंद्र और सूर्य ग्रहण के दिन न करें तुलसी पूजन
सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन तुलसी पूजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान नकारात्मकता का प्रभाव ज्यादा रहता है और इस दौरान तुलसी पूजन करने से अशुभ घटनाएं हो सकती है। इसलिए इस दिन तुलसी में जल देना वर्जित माना गया है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Oats Laddu Recipe: सर्दियों में सुबह खा लें ये वेटॉ लॉस शुगर फ्री ओट्स लड्डू, जानें बनाने का तरीका
संक्रांति के दिन न करें तुलसी पूजन
किसी भी संक्रांति के दिन तुलसी पूजन भूलकर भी न करें। इस दौरान तुलसी पूजा करने से अशुभ परिणाम मिलते हैं। इसलिए आप इस बात का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement
रात के समय न करें तुलसी पूजन
शास्त्रों के अनुसार, शाम को सूर्यास्त के बाद तुलसी पूजन करने से बचें और न ही तुलसी में जल दें। सबसे शुभ समय सूर्योदय का माना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 23:38 IST